विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी 18 अक्टूबर को तेलंगाना दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बस यात्रा में हिस्सा लेने के साथ ही राहुल गांधी बेरोजगार युवाओं से उनकी समस्या भी सुनेंगे।
तेलंगाना | 16 Oct 2023, 8:59 AM
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केसीआर ने बीआरएस के घोषणापत्र को जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में अलग-अलग वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है, जिसके तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले भत्ते को भी बढ़ाया जाएगा और लोगों को इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जाएगी।
राजनीति | 15 Oct 2023, 3:52 PM
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 55 नेताओं का नाम शामिल है।
तेलंगाना | 15 Oct 2023, 10:04 AM
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 साल की एक युवती की हॉस्टल में खुदखुशी के मुद्दे पर तेलंगाना में भरपूर राजनीति हो रही है। युवती की कथित आत्महत्या को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला था, जिसके जवाब में अब राज्य के बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने भी पलटवार किया है।
तेलंगाना | 15 Oct 2023, 8:01 AM
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार ने तेलंगाना में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
तेलंगाना | 14 Oct 2023, 3:12 PM
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पोन्नाला लक्षमैया ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के भीतर अन्यायपूर्ण माहौल होने का आरोप लगाया है।
तेलंगाना | 13 Oct 2023, 6:40 PM
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 20 करोड़ कैश और 31.9 किलोग्राम सोना जब्त किए जा चुके हैं। राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं।
तेलंगाना | 13 Oct 2023, 2:55 PM
अमित शाह ने मंगलवार को आदिलाबाद में कहा था कि तेलंगाना किसानों की आत्महत्या और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में नंबर एक बन गया है। अब BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने अमित शाह पर तीखा पलटवार किया है।
तेलंगाना | 12 Oct 2023, 7:37 AM
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही अब सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 15 अक्टूबर से चुनावी रैलियों की शुरुआत करेंगे। वे प्रचार अभियान के दौरान कुल 41 रैलियों को संबोधित करेंगे।
तेलंगाना | 11 Oct 2023, 12:55 PM
चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। इस घोषणा के बाद सभी दलों ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह भी तेलंगाना में रैली करने पहुंचे।
तेलंगाना | 10 Oct 2023, 4:50 PM
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। वहीं, तेलंगना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और तीन दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
राजनीति | 10 Oct 2023, 2:40 PM
इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के परिणाम अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों पर बड़ा असर डालेंगे। इस लिहाज से यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
इलेक्शन न्यूज | 11 Oct 2023, 5:42 PM
विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 5 अक्टूबर को हैदराबाद में एक समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद एक्साइज डिपार्टमेंट ने 14,227 लीटर आईडी शराब के साथ 170 किलोग्राम गांजा और 21 वाहन जब्त किए हैं।
तेलंगाना | 08 Oct 2023, 4:33 PM
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय रह गया है। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बुखार की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सेकेंड्री इंफेक्शन हो गया है।
तेलंगाना | 07 Oct 2023, 10:57 AM
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को 'भ्रष्टाचार रिश्वत समिति' बताया और कहा कि ये पारिवारिक पार्टियां हैं।
तेलंगाना | 06 Oct 2023, 2:05 PM