1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में पहुंचा

मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में पहुंचा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2020 09:13 am IST,  Updated : Nov 15, 2020 09:13 am IST

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के शानदार प्रदर्शन की मदद से कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तांस को सुपर ओवर में हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुल्तान को सुपर ओवर...- India TV Hindi
मुल्तान को सुपर ओवर में हराकर कराची पीएसएल फाइनल में पहुंचा Image Source : PSL

कराची। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के शानदार प्रदर्शन की मदद से कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तांस को सुपर ओवर में हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुल्तान को अगले मंगलवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा।

उसे पेशावर जाल्मी या लाहौर कलंदर्स से खेलना होगा। आमिर ने सुपर ओवर में सिर्फ नौ रन दिये । दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोउ और इंग्लैंड के रवि बोपारा उनका सामना नहीं कर सके।

NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने सोहेल तनवीर को एक छक्का और एक चौका लगाकर कराची को जीत दिलाई । इससे पहले मुल्तान के सात विकेट पर 141 रन के जवाब में कराची ने आठ विकेट पर 141 रन बनाये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल