1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : दूसरे वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS : दूसरे वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 06:06 pm IST

स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

KL Rahul, Fastest 1000 Runs, Virat kohli, shikhar dhawan, Navjot Sidhu, MS Dhoni, Ambati Rayudu, San- India TV Hindi
KL Rahul  Image Source : BCCI.TV

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे में भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 52 गेंद में 80 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान राहुल ने कुल 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही राहुल ने इस वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

राहुल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने वनडे क्रिकेट की अपनी 27वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विराट कोहली और शिखर धवन सबसे तेज 24वीं पारी में 1000 रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं इस मामले में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धु दूसरे नंबर पर हैं। 

सिद्धु वनडे क्रिकेट में अपनी 25वीं पारी में 1000 रन के आंकड़े को छुआ था। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाटी रायडू इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर मौजूद हैं। धोनी और रायडू ने अपने 1000 रन 29वीं पारी में पूरा किया था।

इसके अलावा पूर्व क्रिकेट संजय मांजरेकर ने वनडे क्रिकेट की अपनी 30वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल