1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्पिनर कुलदीप यादव के घुटने का हुआ सफल आपरेशन

स्पिनर कुलदीप यादव के घुटने का हुआ सफल आपरेशन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 04:00 pm IST

भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई। 

स्पिनर कुलदीप यादव के...- India TV Hindi
स्पिनर कुलदीप यादव के घुटने का हुआ सफल आपरेशन Image Source : TWITTER/KULDEEP YADAV

मुंबई। भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई। उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद। अब ध्यान रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा करने पर है और फिर मैदान पर वापसी करते हुए जल्द से जल्द वह करना है जो करना मुझे पसंद है।’’

पीटीआई ने 27 सितंबर को अपनी खबर में बताया था कि कुलदीप को घुटने की गंभीर चोट लगी है और उनके आगामी घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से से बाहर रहने की संभावना है। साथ ही वह यूएई से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कुलदीप भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

IPL 2021 MI vs PBKS: रोहित की पलटन से मिली हार से राहुल निराश, बोले- ड्रेसिंग रूम में खेल पर चिंतन करेंगे

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया था, ‘‘हां, हमें सूचना मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है। संभवत: क्षेत्ररक्षण के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई संभावना नहीं थी कि वह आईपीएल में आगे हिस्सा ले पाएगा और इसलिए उसे भारत वापस भेज दिया गया।’’

कानपुर के कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट, 65 वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 174 विकेट चटकाए हैं। वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने एक वनडे और एक टी20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 

RR vs RCB लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग IPL 2021: यहां जानें कब कहां और कैसे देखें आरआर बनाम आरसीबी लाइव मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल