1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे रहाणे, कोहली की दूसरे मैच में होगी वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे रहाणे, कोहली की दूसरे मैच में होगी वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2021 08:53 am IST,  Updated : Nov 12, 2021 10:30 am IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे रहाणे, कोहली की दूसरे मैच में होगी वापसी Image Source : GETTY

नई दिल्ली| न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं। कोहली को पहले ही टी20आई श्रृंखला में आराम दिया गया है और वह मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे को कप्तानी देने का निर्णय गुरुवार को चयनकर्ताओं ने अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के प्रबंधन पर चर्चा के बाद लिया। रिपोर्ट में कहा गया है, "चयनकर्ताओं ने कानपुर टेस्ट में रोहित को कप्तानी सौंपने और फिर दूसरे मैच में आराम देने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन रोहित के कार्यभार पर विचार करने के बाद रहाणे को टीम का नेतृत्व सौेंपने का फैसला लिया गया।"

कहा गया है, "जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दूल ठाकुर की तेज तिकड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकती है।" बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई घरेलू श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल