1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ बनने की रेस में शामिल

रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ बनने की रेस में शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2021 06:41 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 06:41 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रमीज राजा का नाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का चेयरमैन बनने की दौड़ में चल रहा है।

रमीज राजा पाकिस्तान...- India TV Hindi
रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ बनने की रेस में शामिल Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रमीज राजा का नाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का चेयरमैन बनने की दौड़ में चल रहा है। राजा ने इस संबंध में बात के लिये फोन और संदेश का कोई जवाब नहीं दिया लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रधानमंत्री और बोर्ड के संरक्षक इमरान खान ने एहसान मनी के कार्यकाल में विस्तार नहीं देने का फैसला किया है जो अगस्त में समाप्त हो जायेगा।

पीसीबी के एक सूत्र ने पुष्टि की, ‘‘अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री पीसीबी के संचालन बोर्ड को चेयरमैन के चुनाव के लिये दो नाम भेजेंगे और सदस्यों को इनमें से एक को चेयरमैन चुनना होगा। ’’ उन्होंने कहा कि वे रमीज का नाम इन दो उम्मीदवारों में सुन रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ पुष्टि नहीं हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल