1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने लगवाया कोरोना के टीके का पहला डोज, लोगों से की ये खास अपील

ऋषभ पंत ने लगवाया कोरोना के टीके का पहला डोज, लोगों से की ये खास अपील

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2021 02:50 pm IST,  Updated : May 13, 2021 02:50 pm IST

भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोरोना के टीके का पहला डोज गुरूवार को लगवा लिया।

ऋषभ पंत ने लगवाया...- India TV Hindi
ऋषभ पंत ने लगवाया कोरोना के टीके का पहला डोज, लोगों से की ये खास अपील Image Source : TWITTER/RISHABH PANT

नई दिल्ली। भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोरोना के टीके का पहला डोज गुरूवार को लगवा लिया। भारत के इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने टीका लेते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में हैं।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘टीके का पहला डोज लग गया। अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिये। जितनी जल्दी हम टीका लगवायेंगे, वायरस को हरा सकेंगे।’’

इससे पहले कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने भी अलग अलग केंद्रों पर टीके का पहला डोज ले लिया। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले मार्च में ही टीका लगवा लिया था । सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया है।

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल