1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम कर रही थी प्रैक्टिस, मैदान पर निकला सांप, हैरान रह गए सभी

Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम कर रही थी प्रैक्टिस, मैदान पर निकला सांप, हैरान रह गए सभी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 10:29 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है।

Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम कर रही थी प्रैक्टिस, मैदान पर निकला सांप- India TV Hindi
Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम कर रही थी प्रैक्टिस, मैदान पर निकला सांप Image Source : BEN STOKES/TWITTER

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। अब खेले गए दोनों वनडे मैचों में बारिश ने काफी खलल डाला। हालांकि किसी तरह बारिश रुकी और तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी तो खिलाड़ी सहमे रह गए। 

दरअसल 17 अक्टूबर को दोनों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। उससे पहले इंग्लैंड की टीम अभ्यास करने में जुटी है। यहां अभ्यास के लिए कैंडी पहुंची इंग्लिश टीम को 'बिन बुलाए मेहमान' के रूप में एक सांप का सामना करना पड़ा। इससे इंग्‍लैंड टीम के सदस्‍य को भयभीत रह गए। इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सांप का वीडियो पोस्‍ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, 'आज की सुबह की ट्रेनिंग में बिन बुलाया मेहमान।'

हालांकि कोबरा सांप को पकड़ने के लिए कर्मियों ने पाइप्स और स्टिक्स का सहारा लिया। फिलहाल किसी खिलाड़ी का इस कोबरा से सीधे सामना नहीं हुआ। बता दें कि इंग्‍लैंड की क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे श्रीलंका में पांच वनडे, तीन टेस्‍ट और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। अभी वनडे सीरीज चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल