1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से इन गुमनाम खिलाड़ियों के डूबते करियर को मिला सहारा

IPL 2023 से इन गुमनाम खिलाड़ियों के डूबते करियर को मिला सहारा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 29, 2023 06:15 am IST,  Updated : Apr 29, 2023 06:41 am IST

IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन करने का फल अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम में वापसी के साथ मिला है। उनके अलावा कई और गुमनाम खिलाड़ियों ने डूबते करियर को नई ऊर्जा दी है।

अजिंक्य रहाणे की IPL से...- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे की IPL से दमदार वापसी Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है लेकिन खासतौर से कुछ गुमनाम खिलाड़ियों ने इस सीजन बता दिया है कि ओल्ड इज गोल्ड। अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला, मोहित शर्मा तो ऐसे नाम हैं जिनकी हर तरफ चर्चा है। लेकिन कुछ और भी इस सीजन ऐसे नाम सामने आए हैं जिनके डूबते करियर को आईपीएल से एक नई जान मिल गई है। ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, संदीप शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रहाणे को तो इस कदर फायदा मिला कि एक बार फिर उनकी इंडियन टीम में वापसी हो गई। वहीं मोहित शर्मा ने आते ही आते टीम को दो शानदार जीत दिलाईं और दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच बन गए।

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में अजिंक्या रहाणे, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे पुराने धुरंधरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बात को सही साबित कर दिखाया है। सीजन की शुरूआत से पहले कोई भी इन खिलाड़ियों को भाव नहीं दे रहा था लेकिन अब ये अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों की महत्वपूर्ण कड़ी बन गए हैं। मोहित पिछले वर्ष गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज थे। इस वर्ष उन्होंने चार मैचों में छह विकेट झटके हैं। उन्हें दो मौकों पर प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी मिले हैं। वह कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए डेथ ओवरों में पसंदीदा गेंदबाज बन गए हैं।

पीयूष चावला
Image Source : APपीयूष चावला

रहाणे और चावला ने किया कमाल

अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। उनका इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और वह छह पारियों में 224 रन बना चुके हैं। उनका औसत 44.8 और स्ट्राइक रेट 189.83 है। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में भी चुन लिया गया है। उन्होंने दो शानदार पचासे भी जड़े हैं। उनके इस प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में टीम इंडिया की नंबर 4 की समस्या को देखते हुए भी उनकी वापसी की मांग उठने लगी है। इसी प्रकार सीनियर लेग स्पिनर पीयूष चावला ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सात मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 7.11 रही है।

ईशांत शर्मा
Image Source : APईशांत शर्मा

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ईशांत शर्मा भी जिन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है यहां उन्होंने पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत लिया। साथ ही अमित मिश्रा ने भी कई मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाजी की है। इतना ही नहीं आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले संदीप शर्मा भी इस आईपीएल में अनसोल्ड गए थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की चोट के बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा। सीएसके के खिलाफ दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी कर टीम की जीत में उन्होंने अभी तक अहम योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें:-

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में रचा इतिहास, 10 साल के इंतजार के बाद लीग में हुआ ये कारनामा

LSG को मिला गेल जैसा खतरनाक खिलाड़ी, पिछले सीजन 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज के लिए बना मुश्किल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल