DPL 2024, WDL vs NDS: दिल्ली प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला वेस्ट दिल्ली लायंस और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया गया। जहां वेस्ट दिल्ली लायंस ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हरा दिया। वेस्ट दिल्ली लायंस ने इस मैच को 19वें ओवर में अपने नाम किया और 3 विकेट से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हराया। इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने 18.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बना इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है।
वेस्ट दिल्ली लायंस के तीन विकेट गिर चुके हैं। टीम ने 8 ओवर में 76 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि शिवम गुप्ता और अनमोल शर्मा आउट हो गए हैं। इस मैच में शिवम गुप्ता ने 12 रन और अनमोल शर्मा 17 रन बनाए हैं।
अंकित कुमार के रूप में वेस्ट दिल्ली लायंस को पहला झटका लगा है। वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए अंकित कुमार काफी तेजी से रन बना रहे थे। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को उनके विकेट की तलाश थी। 3.2 ओवर के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस का स्कोर 52/1
वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम ने चौथे ओवर में ही बिना विकेट खोए 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। टीम काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रही हैं। वहीं नॉर्थ दिल्ली को अभी भी पहली सफलता की तलाश है।
वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम को सिर्फ 145 रनों का लक्ष्य मिला है और वह काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हंष उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में ही 32 रन बना दिए हैं। नॉर्थ दिल्ली की टीम इस मुकाबले में वापसी की तलाश में है।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए हैं। अब वेस्ट दिल्ली लायंस को यह मुकाबला जीतने के लिए 145 रनों की जरूरत होगी।
नवदीप सैनी ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान प्रणव राजवंशी को आउट किया है। प्रणव राजवंशी ने इस मुकाबले में सिर्फ 3 रन बनाए। प्रणव राजवंशी के विकेट के साथ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का स्कोर 126 पर 6 विकेट हो गए हैं।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। यानी कि उनके पांच विकेट गिर गए हैं। अखिल चौधरी ने यश भाटिया को आउट किया है। यश भाटिया ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का स्कोर 126/5
वेस्ट दिल्ली लायंस ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को वैभव रावल के रूप में चौथा झटका दिया है। वैभव रावल ने इस मुकाबले में 29 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। 15.4 ओवर के बाद नॉर्थ दिल्ली स्टाइकर्स का स्कोर 122/4
वेस्ट दिल्ली लायंस और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। इस दौरान नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से वैभव रावल और यश भाटिया बल्लेबाजी कर रहे हैं।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 48 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। टीम के कप्तान रितिक शौकीन ने वैभव कांडपाल को आउट कर दिया है। वैभव कांडपाल इस मैच में 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे। 6.4 ओवर के बाद नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का स्कोर 48/3
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का दूसरा विकेट गिर गया है। नॉर्थ दिल्ली के लिए यह एक बड़ा झटका है। यश डबास को शिवांक वशिष्ठ ने आउट कर दिया। यश डबास ने इस मैच में 10 रनों की पारी खेली। दिल्ली स्ट्राइकर्स का स्कोर 48/2
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को वेस्ट दिल्ली ने पहला झटका दिया है। वेस्ट दिल्ली के अखिल चौधरी ने सार्थक रंजन को आउट किया है। सार्थक रंजन ने इस मुकाबले में 1 रन बनाए। 1.3 ओवर में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का स्कोर 9/1
वेस्ट दिल्ली लायंस ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं।
संपादक की पसंद