IND vs AUS U19 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 174 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 79 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को जीतने के लिए 254 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 174 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने से अब सिर्फ दो विकेट दूर है। वहीं टीम इंडिया अब मैच मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। भारत को 122 रन के स्कोर पर 8वां झटका लग गया है।
भारतीय टीम आदर्श सिंह के रूप में 7वां और बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह एक छोर से टिके हुए थे, लेकिन उनके विकेट से भारत को नुकसान हुआ है। आदर्श ने इस मुकाबले में 47 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 115/7
टीम इंडिया इस मुकाबले में काफी मुश्किल में स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय टीम ने 91 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए हैं।
भारतीय टीम को 64 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। सचिन धास 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/4
मुशीर खान के रूप में टीम इंडिया को 40 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। मुशीर खान इस मुकाबले में अच्छी लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 33 गेंदों पर 22 रन बनाए।
भारतीय टीम ने अपने रनचेज की काफी धीमी शुरुआत की है। भारत शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 28 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को यहां से 40 ओवर में जीत के लिए अभी भी 226 रनों की जरूरत है। टीम इंडिया के हाथों में अभी 9 विकेट हैं।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत ने मैच तीसरे ओवर में अपना पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर खो दिया। अर्शिन कुलकर्णी तीन रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 254 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम की पारी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया की ओर से आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से विड्लर पहला ओवर कर रहे हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को जीतने के लिए 254 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उनकी वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में काफी मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। उन्होंने 221 रन के स्कोर पर अपना 7वां विकेट खो दिया है। टीम इंडिया गेंदबादों का कहर मुकाबले में जारी है। उन्होंने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अभी तक सेट होने का मौका नहीं दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 42वें ओवर में 200 रन के आंकड़े को छु लिया है। हालांकि टीम ने 6 विकेट खो दिए हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी है। टीम का सिर्फ एक ही बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े के पार जा सका है।
हरजन सिंह के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। वह अर्धशतक जड़ते ही आउट हो गए हैं। उन्होंने 55 रनों की पारी खेली। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 181/5
हरजस सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई पारी संभालते हुए अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय पर 99 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिया है। वहां से उन्होंने पारी को संभाला और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक धीरे-धीरे पहुंचा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को 35वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। रियान हिक्स 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 165 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया है। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर है 167/4
फाइनल मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने मैच के 32वें ओवर में 150 रन के स्कोर को पार कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32 ओवर के बाद तीन विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। यहां से उनके पास अभी भी 18 ओवर बाकि है। ऐसे में टीम इंडिया को जल्द से जल्द विकेट की तलाश होगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को 94 रन के स्कोर पर दूसरा और 99 के स्कोर पर तीसरा झटका देकर टीम इंडिया ने मुकाबले में दमदार वापसी की है। भारत ने दोनों सेट बल्लेबाज को आउट कर दिया है। अब एक नई जोड़ी क्रीज पर है। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100/3
फाइनल मुकाबले की पहली पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। पहला विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पारी को संभाल तो लिया है लेकिन उनके लिए काफी काम अभी बाकि है। वहीं टीम इंडिया विकेट की तलाश में है।
टीम इंडिया को मैच के तीसरे ओवर में पहली सफलता हासिल हो गई है। भारतीय टीम के राज लिम्बानी ने पहला विकेट झटका है। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/1
U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी तेजी से पारी की शुरुआत की है। उन्होंने पहले दो ओवर में ही बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं।
हैरी डिक्सन, सैम कोनस्टास, ह्यू वीबगेन (सी), हरजस सिंह, रयान हिक्स (डब्ल्यू), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसाल लिया है। टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार इस टूर्नामेंट में टारगेट चेज किया था। वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच था।
भारत अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप फाइनल मैच के मौसम पर नजर डालें तो accuweather.com के मुताबिक, मैच के दिन बारिश की संभावना 68 प्रतिशत है।
ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हैरी डिक्सन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, कोरी वास्ले, एडन हे कॉनर, हरकीरत बाजवा, ओलिवर पीक, हरजस सिंह, सैम कोनस्टास, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, कैलम विडलर, टॉम कैंपबेल, महली बियर्डमैन, लाचलान ऐटकेन
उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, अर्शिन कुलकर्णी, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), आदर्श सिंह, इनेश महाजन (विकेटकीपर), रुद्र पटेल, प्रियांशु मोलिया, मोहम्मद अमान, मुशीर खान, सौम्य पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, प्रेम देवकर, मुरुगन अभिषेक
संपादक की पसंद