RCB vs KKR IPL Live Cricket Score Updates: आरसीबी और केकेआर के बीच 10वां मुकाबला खेल गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 183 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर को ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए।
केकेआर ने आरसीबी की टीम को यह मुकाबला 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में केकेआर 183 रनों का पीछा कर रही थी। जिसे उन्होंने तीन विकेट खोकर 16.5 ओवर में अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत है।
KKR के वेंकटेश हुए आउट, अपना अर्धशतक पूरा करते ही, उन्होंने अपना विकेट खोया। यश दयाल ने वेंकटेश को पवेलियन भेजा।
RCB को मिली दूसरी विकेट, विजय कुमार ने साल्ट को पवेलियन भेजा। साल्ट ने 20 गेंदों में 30 रन बनाये।
RCB को मिली पहली विकेट, मयंक ने सुनील नारायण को 47 रन पर आउट किया। सुनील नारायण अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए।
पॉवरप्ले में KKR के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, टीम के लिए साल्ट ने 28 रन और नारायण ने 47 रन बनाए हैं। पॉवरप्ले में KKR ने 85 रन बनाए हैं।
4 ओवर के बाद KKR की टीम ने 53 रन बनाए हैं। टीम के लिए फिल साल्ट और सुनील नारायण ने अच्छी शुरुआत की है। ये दोनों मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगा रहे हैं।
KKR की तरफ से साल्ट और सुनील नारायण बैटिंग करने उतरे हैं। KKR ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 32 रन बनाए हैं।
RCB की टीम ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 83 रन बनाए हैं। KKR को अब जीत के लिए 20 ओवरों में 183 रनों की जरूरत है।
हर्षित राणा ने अनुज रावत को जल्द ही वापस भेज दिया है। उन्होंने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए हैं।
आंद्रे रसेल ने रजत पाटीदार का विकेट लिया है। रजत पाटीदार ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए हैं।
सुनील नारायण ने आरसीबी को तीसरा झटका दिया है और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखा दी है। मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए हैं।
विराट कोहली का शानदार अर्ध शतक, उन्होंने अपनी लय को कायम रख कर टीम को एक अच्छे स्कोर की नींव रख दी है। कोहली इस समय 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कैमरन ग्रीन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 33 रन बनाये। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
RCB की टीम ने काफी शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 61 रन बनाये हैं। विराट कोहली ने टीम को दमदार शुरुआत दी है।
फाफ डु प्लेसिस हुए आउट, आठ रन बनाकर पवैलियन लौटे आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस आरसीबी के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हर्षित राणा ने लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स के इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।
फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, अंकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी का ग्राउंड काफी छोटा है। वहीं बल्लेबाजों की बल्ले बल्ले रहती है। यहां की पिच की बात की जाए तो ये आमतौर पर काफी सपाट यानी फ्लेट रहती है। हालांकि इतना जरूर है कि शुरुआत में जब पारी का आगाज होता है तब खासतौर पर तेज गेंदबाजों को हल्का सा सीम मूवमेंट मिलता है। वहां पर कुछ विकेट मिलने की संभावना रहती है, लेकिन अगर पावरप्ले निकल गया तो फिर बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। मिडियम पेसर और स्पिनर्स यहां ज्यादा कारगर साबित नहीं होते हैं।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क , अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, अल्लाह गजनफर, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
संपादक की पसंद