1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC U19 WC 2022 : कनाडा की टीम के 9 खिलाड़ी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, दो प्लेट मुकाबलों को करना पड़ा रद्द

ICC U19 WC 2022 : कनाडा की टीम के 9 खिलाड़ी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, दो प्लेट मुकाबलों को करना पड़ा रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2022 09:58 am IST,  Updated : Jan 29, 2022 10:00 am IST

कनाडा का स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच रद्द किया गया जबकि दूसरा मैच युगांडा और पीएनजी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होना था।

Canada, Scotland, ICC, U-19 World Cup, Under-19 World Cup, U-19 WC, Canada Under-19 World Cup, Under- India TV Hindi
Canada cricket team  Image Source : TWITTER/ @CANADIANCRICKET

Highlights

  • कनाडा का स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच रद्द किया गया
  • कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के कारण कनाडा की टीम के पास मैचों में हिस्सा लेने के लिये पर्याप्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे

कनाडा के नौ खिलाड़ियों के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद टीम के आईसीसी अंडर-19 पुरूष क्रिकेट विश्व कप क प्लेट स्पर्धा के दो मैच शुक्रवार को रद्द कर दिये गये। कनाडा का स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच रद्द किया गया जबकि दूसरा मैच युगांडा और पीएनजी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होना था। 

ये मैच यहां ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में शनिवार और रविवार को होने थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों को अब पृथकवास में रखा जायेगा जहां उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जायेगी। 

यह भी पढ़ें- Australian Open 2022: मेदवेदेव ने सिटसिपास को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, नडाल से होगी खिताबी भिड़ंत

कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के कारण कनाडा की टीम के पास मैचों में हिस्सा लेने के लिये पर्याप्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। 

बयान के अनुसार, ‘‘कनाडा का 29 जनवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ प्लेट प्ले-ऑफ सेमीफाइनल रद्द हो गया है और खेल के नियम के अनुसार स्कॉटलैंड कनाडा की तुलना में बेहतर रन रेट की बदौलत 13वें-14वें प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई कर लेगा। ’’ 

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर पर ICC ने लगाया साढ़े 3 साल का बैन, ये है वजह

 

इसके अनुसार, ‘‘15वें-16वें स्थान का प्ले-ऑफ भी अब नहीं होगा जिसमें कनाडा को युगांडा या पीएनजी की टीम से भिड़ना था। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल