1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गलती की गुंजाइश नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गलती की गुंजाइश नहीं

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 06:01 pm IST

हर्षल ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान रणनीति को अमलीजामा पहनाने पर है। कैपिटल्स के साथ 2019 आईपीएल सत्र में चोटों में प्रभावित रहे लेकिन इस बार उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए विश्वसनीय पांचवें गेंदबाजी विकल्प साबित हो रहे हैं। 

Delhi Capitals, Harshal Patel, Rajasthan Royals, Sports, cricket, IPL 2020, IPL - India TV Hindi
Harshal Patel Image Source : IANS

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर हर्षल पटेल का मानना है कि संजू सैमसन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में गलती की अधिक गुंजाइश नहीं होगी। शारजाह में पहले ही बड़े स्कोर वाले मैच का हिस्सा रह चुके हर्षल ने कहा, ‘‘जब भी आप बड़े स्कोर वाले मैच में खेलते हो तो सभी 24 गेंद के दौरान आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘गलती की गुंजाइश काफी कम होती है और साथ ही आपको पता होता है कि काफी रन बनने वाले हैं- इसलिए आपको ऊपर से थोड़ा दबाव कम हो जाता है क्योंकि आपको पता है कि सभी के खिलाफ रन बनने वाले हैं।’’ 

यह भी पढ़ें- SRH vs KXIP Dream11 Prediction : इन खिलाड़ियों को आप अपनी Dream 11 टीम में दे सकते हैं जगह

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘इसलिए खेल के प्रति अपने रवैये को लेकर आप थोड़े रिलेक्स हो सकते हो और सिर्फ इस पर ध्यान लगाते हो कि बल्लेबाज क्या कर रहा है- अगर वह अच्छी लेंथ वाली गेंद पर भी शॉट खेल देता है तो आपको इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होता है।’’ 

हर्षल ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान रणनीति को अमलीजामा पहनाने पर है। कैपिटल्स के साथ 2019 आईपीएल सत्र में चोटों में प्रभावित रहे लेकिन इस बार उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए विश्वसनीय पांचवें गेंदबाजी विकल्प साबित हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- त्रिपाठी के प्रदर्शन से गदगद हुए शाहरुख खान- बोला अपना पसंदीदा डायलोग, 'राहुल, नाम तो सुना होगा'

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल में प्रत्येक टीम बेहद प्रतिस्पर्धी और यही कारण है कि क्रिकेट का स्तर शानदार है। इसलिए जब आप जोस बटलर, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के सामने हो तो आपको अपने कौशल को पेश करने पर ध्यान देना चाहिए। ’’ 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी विज्ञप्ति में हर्षल ने कहा, ‘‘आप टीम बैठक में योजना बनाते हो और जब मैदान पर उतरते हो तो इसे अमलीजामा पहनाना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल