1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 | शतक से चूकने के बावजूद मयंक अग्रवाल ने बनाया रिकॉर्ड, रैना-गेल के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2021 | शतक से चूकने के बावजूद मयंक अग्रवाल ने बनाया रिकॉर्ड, रैना-गेल के खास क्लब में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2021 09:35 pm IST,  Updated : May 02, 2021 10:01 pm IST

मयंक इस मुकाबले में शतक से चूक गए और वह इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली है।

Mayank Agarwal holds record despite missing century, joins Raina-Gayle's special club PBKS vs DC- India TV Hindi
Mayank Agarwal holds record despite missing century, joins Raina-Gayle's special club PBKS vs DC Image Source : IPLT20.COM

पंजाब किंग्स और दिल्ली  कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का  29 वां मुकाबला  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मयंक अग्रवाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 99 रन बनाए और टीम को निर्धारित 20 ओवर में 166 के स्कोर तक पहुंचाया। मयंक इस मुकाबले में शतक से चूक गए और वह इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली है। इससे पहले सुरेश रैना और क्रिस गेल ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

आईपीएल में 99 रन की नाबाद पारी खेलने वाले खिलाड़ी 

सुरेश रैना बनाम हैदराबाद (2013)

क्रिस गेल बनाम आरसीबी (2019)
मयंक अग्रवाल बनाम दिल्ली (2021)*

बात मुकाबले की करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब के नियमित कप्तान केएल राहुल बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती है जिस वजह से मयंक अग्रवाल ने टीम की अगुवाई की।

प्रभसिमरन के साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे मयंक अग्रवाल ने टीम को धीमा शुरुआत दी। प्रभसिमरन 12 तो क्रिस गेल 13 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। डेविड मलान ने इसके बाद मयंक अग्रवाल का आकर इसके बाद साथ तो दिया, लेकिन धीमी बल्लेबाजी के कारण पंजाब इस मैच में पिछड़ने लग गया था।

मलान 26 रन पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद रन बनाने का जिम्मा कप्तान मयंक अग्रवाल ने उठाया और अंत तक उन्होंने बल्लेबाजी की। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 23 रन बटौरे। मयंक की इस पारी की मदद से पंजाब अच्छे स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। अब देखना होगा कि वह कैसे इसे डिफेंड करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल