1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविड बेकहम ने अपने बेटे ब्रुकलिन के निक नेम का एक और टैटू बनवाया

डेविड बेकहम ने अपने बेटे ब्रुकलिन के निक नेम का एक और टैटू बनवाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 07:12 pm IST

पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने अपनी गर्दन की दाहिनी ओर एक नया टैटू बनवाया है। वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, गायिका से डिजाइनर बनीं डेविड की पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति के नए टैटू को दिखाया..

david - India TV Hindi
david

लंदन: पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने अपनी गर्दन की दाहिनी ओर एक नया टैटू बनवाया है। वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, गायिका से डिजाइनर बनीं डेविड की पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति के नए टैटू को दिखाया। इसे डेविड ने अपने बेटे ब्रुकलिन के सम्मान में बनाए गए टैटू 'बस्टर' के ठीक नीचे बनवाया है।

डेविड के घोड़े वाले टैटू को करीब से दिखाती एक श्वेत-श्याम तस्वीर को विक्टोरिया ने लगाया है।

इस टैटू को प्रसिद्ध टैटू कलाकार मार्क मेहॉनी ने कैलिफोर्निया के हॉलीवुड स्थित शैमरॉक सोशल क्लब में बनाया है।

डेविड के शरीर पर 40 टैटू मौजूद हैं, जिसमें चार टैटू उन्होंने अपने चारों बच्चों के सम्मान में बनवाया है। अपनी शादी के साल को दिखाने के लिए '99' नंबर और विक्टोरिया के सम्मान में हमिंगबर्ड के साथ नाम और तस्वीर बनवाया है।

इसके अलावा उन्होंने धार्मिक टैटू क्रास के डिजाइन को अपनी पीठ पर, जंगल में औरत को दिखाती टैटू को अपनी सीने के दाहिने तरफ और जीसस की तस्वीर को अपनी पसलियों के ठीक नीचे बनवाया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल