1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को मात देकर उम्मीदें रखी कायम

Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को मात देकर उम्मीदें रखी कायम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2021 11:14 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 11:14 am IST

नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।

TOKYO OLYMPICS- India TV Hindi
TOKYO OLYMPICS Image Source : HOCKEY IRELAND

तोक्यो। पहले तीन मैच में करारी हार के बाद आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।

नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया । इससे पहले भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए । भारत को तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4-1 से हराया।

भारत को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा । इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल