1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सरदार सिंह को सुल्तान अजलान शाह कप में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

सरदार सिंह को सुल्तान अजलान शाह कप में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 28, 2018 03:04 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 03:04 pm IST

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि उनकी टीम में सुल्तान अजलान शाह कप में विश्व में नंबर एक ऑस्ट्रेलिया और ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीमों को हराने का माद्दा है।

सरदार सिंह- India TV Hindi
सरदार सिंह

बेंगलुरू: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि उनकी टीम में सुल्तान अजलान शाह कप में विश्व में नंबर एक ऑस्ट्रेलिया और ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीमों को हराने का माद्दा है। 

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना के खिलाफ शनिवार को अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, आयरलैंड और मेजबान मलेशिया जैसी मजबूत टीमें है। 

मध्यपंक्ति में खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा,‘‘यह बेहद जरूरी हैं कि हम टूर्नामेंट की शुरूआत ठीक से करे। अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छे मैच से टूर्नामेंट के बाकी मैचों में टीम का हौसला बढ़ेगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए पूल स्तर का हर मैच जरूरी होगा। ’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमने हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराया है तथा अर्जेंटीना को भी कड़ी टक्कर दी है। बस इस बात की जरूरत है कि हम टीम की रणनीति पर पूरी तरह से अमल करें।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल