1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रिकेट के बल्ले की तरह लोकप्रिय होगा भालाफेंक का खेल : अनुराग ठाकुर

क्रिकेट के बल्ले की तरह लोकप्रिय होगा भालाफेंक का खेल : अनुराग ठाकुर

 Edited By: IANS
 Published : Sep 03, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 07:00 pm IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग का बयान ऐसे समय आया है जब नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चार पैरा एथलीटों ने भाला फेंक इवेंट में पदक जीते हैं।  

Javelin throw, cricket, India, Anurag Thakur- India TV Hindi
Anurag Thakur Image Source : TWITTER/@ANURAG_OFFICE

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार पैरालंपिक पदक विजेताओं का सम्मान किया जिसमें भाला फेंक एफ 64 के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल शामिल हैं। खेल मंत्री ने इस दौरान उम्मीद जताई कि भाला भारत में क्रिकेट के बल्ले की तरह ही लोकप्रिय हो जाएगा। 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग का बयान ऐसे समय आया है जब नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चार पैरा एथलीटों ने भाला फेंक इवेंट में पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें- SL vs SA : श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 14 रनों से हराया, सीरीज बनाई 1-0 की बढ़त

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत में भाला अब क्रिकेट के बल्ले की तरह प्रसिद्ध होगा। एथलीट्स देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक एफ46 रजत पदक), योगेश काथुनिया (डिस्कस थ्रो एफ56 रजत) और शरद कुमार (ऊंची कूद टी63 कांस्य पदक) यहां बैठे हैं।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारत ने चार पदक जीते और इससे अच्छी श्रद्धांजलि मेजर ध्यान चंद जी को नहीं मिल सकती। एथलीटों ने काफी मेहनत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।"

यह भी पढ़ें- टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने हाई जंप में अपने नाम किया सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

खेल मंत्री ने कहा, "सरकार ने देश में खेल इकोसिस्टम में सुधार किया है और वो टॉप्स स्कीम के तहत एथलीटों का समर्थन करती रहेगी।"

खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और मंत्रालय के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल