1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रधानमंत्री ने अंडर-17 विश्व कप में भाग ले रही टीमों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने अंडर-17 विश्व कप में भाग ले रही टीमों को दी शुभकामनाएं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 03:00 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरू हो रहे अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेल रही टीमों का स्वागत करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, फीफा में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत और शुभकामनाएं।

PM MODI- India TV Hindi
PM MODI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरू हो रहे अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेल रही टीमों का स्वागत करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, फीफा में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार होगा।

आज से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में कुल 24 देश हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट छह से 28 अक्टूबर तक चलेगा। यह पहला मौका है जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम आज अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

पीएम मोदी विश्व कप के पहले दिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और वहां एक समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान मोदी के साथ फीफा के महासचिव फातिमा समोरा और फीफा टूर्नामेंट के प्रमुख जेमे यार्जा भी उपस्थित रहेंगे। विश्व कप के पहले दिन भारतीय फुटबाल के महान खिलाड़ियों में शामिल आईएम विजयन, बाइचुंग भूटिया और राष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान सुनील छेत्री के भी मौजूद रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल