1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय बैडमिंटन टीम थाईलैंड के लिए रवाना, इन टूर्नामेंट में करेगी शिरकत

भारतीय बैडमिंटन टीम थाईलैंड के लिए रवाना, इन टूर्नामेंट में करेगी शिरकत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 10:42 pm IST

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट और बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम और स्टाफ रविवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गई। 

भारतीय बैडमिंटन टीम...- India TV Hindi
भारतीय बैडमिंटन टीम थाईलैंड के लिए रवाना, इन टूर्नामेंट में करेगी शिरकत Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट और बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम और स्टाफ रविवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गई। थाईलैंड के लिए रवाना होने वाली टीम में ओलंपिक के पदक की दावेदार सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत शामिल हैं जबकि विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु इंग्लैंड से सीधे थाईलैंड के लिए रवाना होगी। सिंधु अक्टूबर से ही इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही है।

पहला थाईलैंड ओपन 12 से 17 जनवरी तक जबकि दूसरा थाईलैंड ओपन 19 से 24 जनवरी तक खेला जाना है। इसके बाद 27 जनवरी से वल्र्ड टूर फाइनल्स की शुरूआत होगी, जोकि 31 जनवरी तक चलेगी।

Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट में अगर एक छक्का जड़ते हैं रोहित शर्मा तो बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोरोना वायरस महामारी के बाद से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का यह पहला टूनार्मेंट होगा। हालांकि श्रीकांत अक्टूबर में डेनमार्क ओपन में खेले थे। टीम में स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी हैं। उनके अलावा एच एस प्रणॉय, पारुपल्ली कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुव कपिला और मनु अत्री भी टीम के साथ गए हैं।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर क्यों फ्लॉप हो रहे हैं मयंक अग्रवाल, गावस्कर ने बताया कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल