1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के ‘प्रतिभागियों’ को शायद टीके की जरूरत पड़े - आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक

टोक्यो ओलंपिक के ‘प्रतिभागियों’ को शायद टीके की जरूरत पड़े - आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2020 03:49 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 03:49 pm IST

बाक दो दिन तक लगातार बैठक करेंगे और राजनेताओं और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों के साथ तस्वीरें खिंचवाएंगे जिसका लक्ष्य जापान की जनता को यह साबित करना है कि महामारी के दौरान ओलंपिक का आयोजन सुरक्षित होगा। 

Tokyo Olympics 'participants' may need vaccines - IOC President Thomas Bak- India TV Hindi
Tokyo Olympics 'participants' may need vaccines - IOC President Thomas Bak Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ बैठक के बाद सोमवार को कहा कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए आने वाले ओलंपिक प्रतिभागियों और प्रशंसकों को टीकाकरण की जरूरत पड़ सकती है जिससे कि जापान की जनता को सुरक्षित रखा जा सके। 

यह सुगा के साथ बाक की पहली मुलाकात थी। लगभग आठ महीने पहले ओलंपिक स्थगित होने के बाद यह बाक का पहला जापान दौरा है। 

ये भी पढ़ें - आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

बाक ने कहा,‘‘जापान के लोगों को बचाने के लिए और जापान की जनता के प्रति सम्मान को देखते हुए, आईओसी हर संभव: प्रयास करेगा कि अधिक से अधिक लोग आएं- ओलंपिक प्रतिभागी और मेहमान टीके के साथ यहां आएंगे अगर तब तक टीका उपलब्ध हो तो।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘इससे हम सभी बेहद आश्वस्त होंगे कि हम अगले साल ओलंपिक स्टेडियम में दर्शकों की मेजबानी कर सकते हैं और दर्शक सुरक्षित माहौल का लुत्फ उठाएंगे।’’ 

बाक दो दिन तक लगातार बैठक करेंगे और राजनेताओं और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों के साथ तस्वीरें खिंचवाएंगे जिसका लक्ष्य जापान की जनता को यह साबित करना है कि महामारी के दौरान ओलंपिक का आयोजन सुरक्षित होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल