Train Ticket booking without Paying: भारत में यात्रा करने का सबसे सस्ता साधन ट्रेन है। हर दिन लाखो की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे भी यात्रियों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखती है। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कई बार ऐसा होता है कि हमें कहीं दूर जाना होता है लेकिन ट्रेन के टिकट के लिए हमारे पास पैसे नही होते। अब भारतीय रेलवे ने इसका समाधान निकाल लिया है। रेलवे ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे आप अब बिना पैसे दिए भी ट्रेन में टिकट बुक कर पाएंगे।
आपको बता दें कि आप Paytm के जरिए बिना पैसे दिए ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रियों को मिलने वाली इस नई सर्विस का नाम Buy Now Pay Later है। आईआरसीटीसी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि रेलवे की ऐप में अब Paytm Postpaid सर्विस को इनेबल कर दिया गया है।
Paytm Postpaid सर्विस में यात्री बिना पैसे दिए टिकट बुक कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे पेटीएम में Buy Now Pay Later का यूज करेंगे।
संपादक की पसंद