AIRSTRIKE
-
इजरायली सेना से जान बचाकर भागते दिखे हमास आतंकी, मगर IDF ने एक बम से कर दिया खल्लास; देखें वीडियो
इजरायली सेना ने हमास आतंकियों का सफाया करना अब भी जारी रखा है। एक संयुक्त अभियान में आईडीएफ ने एक साथ हमास के कई आतंकियों को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आतंकी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं।
अन्य देश | Aug 03, 2024, 06:48 PM IST -
एयरस्ट्राइक में नहीं मारा गया हमास चीफ, इस्माइल हनियेह के घर में 2 महीने पहले ही फिट कर दिया गया था बम!
हमास चीफ इस्माइल हानिया उर्फ इस्माइल हनियेह एयरस्ट्राइक में नहीं मारा गया है। अमेरिकी अखबार ने इस्माइल हानिया को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार हनियेह के कमरे में 2 महीने पहले ही बम फिट कर दिया गया था।
अन्य देश | Aug 02, 2024, 04:04 PM IST -
गाजा पर इजरायली सेना ने कर दी एक और बड़ी एयर स्ट्राइक, स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने कहा कि नागरिकों के लिए खतरे को कम करने के लिए हमले से पहले कई माध्यमों से सूचित किया गया था। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि अल-ब्यूरिज शरणार्थी शिविर में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पहले पांच फिलिस्तीनी मारे गए थे, जबकि मिस्र की सीमा के पास राफा में एक घर पर एक अन्य हमले में चार अन्य मारे गए।
अन्य देश | Jul 27, 2024, 05:21 PM IST -
इजरायल ने कर दिया महाविनाशकारी हमला...और फिर गाजा में जलजला बनकर आई मौत, 57 से ज्यादा लोगों की गई जान
गाजा में इजरायली सेना के भीषण हवाई हमले ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ हमले में कम से कम 57 लोग मारे गए और कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों की सटीक संख्या का अभी अंदाजा नहीं है। हमले के बाद लोग मृतकों और घायलों को जैसे-तैसे अस्पताल और घर की ओर लेकर भागते दिखे।
एशिया | Jul 17, 2024, 10:51 AM IST -
गाजा में फिर हमास से छिड़ी भीषण जंग, स्कूल पर भयंकर इजरायली हवाई हमले में 29 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा में इजरायल और हमास आतंकियों के बीच फिर से भीषण जंग छिड़ गई है। इजरायली सेना दक्षिणी गाजा के शहर में टैंकों के साथ बमबारी और गोलाबारी करते हुए घुसती जा रही है। इस बीच 29 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं हजारों लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं। हमास ने कई इजरायली सैनिकों को मार डालने का दावा किया है।
अन्य देश | Jul 10, 2024, 09:40 AM IST -
गाजा में इजरायल ने फिर बरपाया कहर, UN कर्मचारी और बच्चों समेत 6 से ज्यादा मौतें
गाजा में इजरायली सेना के बमों ने फिर से आतंक मचा दिया है। इजरायली बमबारी में मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी और कई बच्चों समेत 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इजरायली हमले में गाजा में मरने वालों की कुल संख्या 38 हजार से अधिक हो चुकी है।
अन्य देश | Jul 06, 2024, 02:04 PM IST -
दक्षिणी गाजा में रफाह के शिविरों पर ओले की तरह बरसे इजरायली बम, कम से कम 45 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के रफाह में हमास आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में कम से कम 45 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए लोगों में 25 फिलिस्तीनी नागरिक भी शामिल हैं। इसके बाद इजरायली सेना के टैंक शहर के अंदर तक घुस गए हैं।
अन्य देश | Jun 22, 2024, 11:36 AM IST -
मध्य गाजा में इजरायली सेना ने बरसाई मौत, भीषण हवाई हमले में बच्चों सहित 18 लोगों की गई जान
वाशिंगटन में अमेरिकी नागरिक अधिकार समूह एनएएसीपी ने बाइडेन प्रशासन से इजरायल को गाजा में हमलों के लिए हथियारों की आपूर्ति बंद करने की अपील की है। अमेरिका ने सुरक्षा परिषद का एक संशोधित मसौदा यूएन के सदस्य देशों को दिया है जिसमें कहा गया कि गाजा में स्थायी संघर्षविराम पर इजरायल और हमास को अवश्य राजी होना चाहिए।
अन्य देश | Jun 07, 2024, 05:53 PM IST -
इजराइल ने सीरिया में किए भीषण हवाई हमले, जानमाल का हुआ भारी नुकसान; मारे गए कई लोग
इजराइल ने एक बार फिर सीरिया में हवाई हमलों से तबाही मचा दी है। इजराइल की तरफ से किए गए हवाई हमलों में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह दावा किया है।
एशिया | Jun 03, 2024, 12:45 PM IST -
सीरिया में तुर्की ने किया घातक ड्रोन हमला, एयरस्ट्राइक में अमेरिका समर्थित चार लड़ाके ढेर
तुर्की ने सीरिया में ड्रोन हमला किया है। इसमें अमेरिका समर्थित 4 लड़ाके भी मारे गए हैं। इसके अलावा 11 लोग घायल हुए हैं।
अन्य देश | Jun 01, 2024, 11:42 AM IST -
यमन के हूतियों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने किया घातक हमला, एयर स्ट्राइक में कई ठिकाने ध्वस्त
लाल सागर में विभिन्न देशों की वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करके लगातार आतंक का पर्याय बने हूतियों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है। दोनों देशों ने हूतियों के कई ठिकानों को धुआं कर दिया है। इस हमले में हूतियों को भारी नुकसान की आशंका है।
अन्य देश | May 31, 2024, 02:40 PM IST -
Coffee Par Kurukshetra: क्या मोदी भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं ?
Coffee Par Kurukshetra: क्या मोदी भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं ?
कुरुक्षेत्र | May 27, 2024, 07:27 PM IST -
मध्य गाजा में इजरायल ने बरसाया बम, हवाई हमले में 20 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने मध्य गाजा में ताकतवर हवाई हमला किया है। इसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब गाजा पर सरकार की पॉलिसी को लेकर आपस में ही मतभेद उभर आए हैं।
अन्य देश | May 19, 2024, 06:16 PM IST -
इजरायली सेना पर हमले के फिराक में एक जगह इकट्ठे थे हमास आतंकी, IDF ने कर दी इतनी भीषण AirStrike कि उड़ गए चीथड़े
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने इजरायली सेना पर हमले की बिलकुल तैयारी में बैठे हमास आतंकियों के एक लांचिंग पैड का पता लगाया और रात में लड़ाकू विमान से हवाई हमला कर दिया। इसमें सभी हमास आतंकी मारे गए।
अन्य देश | Apr 27, 2024, 01:37 PM IST -
गाजा युद्ध में मारे गए हमास लीडर इस्माइल हानिया के 3 बेटे, इजरायली सेना ने हवाई हमले में किया ढेर
हानिया ने फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, “दुश्मन बदले और कत्लेआम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और वह किसी मानक या कानून को कोई महत्व नहीं देता।” इस्माइल हानिया कतर में निर्वासन में रहते हैं, जहां अल-जजीरा का मुख्यालय है। हानिया ने कहा कि उसके 3 बेटों को इजरायल ने मार दिया है।
अन्य देश | Apr 11, 2024, 06:23 AM IST -
सड़क से गुजर रहे थे हमास आंतकी, इजरायली सेना ने फिल्मी स्टाइल में कर दी एयरस्ट्राइक...सभी के उड़ गए चीथड़े
इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में हमास आतंकियों को निशाना बनाते हुए घातक एयरस्ट्राइक की है। इस हवाई हमले का मोसाद ने वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 आतंकी जाते हुए दिख रहे हैं। अचानक उनके ऊपर मिसाइल गिरती है और इसमें तीनों ही मारे जाते हैं।
एशिया | Apr 04, 2024, 07:04 PM IST -
गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल ने भी दी प्रतिक्रिया, कहा 'यह एक गलती थी'
इजराइल की तरफ से गाजा में किए गए हमले में सात सहायता कर्मियों की मौत हो गई है। सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जराइल के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि यह एक गलती थी।
एशिया | Apr 03, 2024, 09:42 AM IST -
सीरिया में ईरान के दूतावास पर इजराइल की एयरस्ट्राइक में मारा गया टॉप कमांडर रजा जाहेदी, अब और भड़केगी जंग
इजराइल ने दमिश्क में ईरान के दूतावास पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में एक टॉप ईरानी कमांडर की मौत हो गई है। मलबे में अब भी शवों की तलाश की जा रही है।
एशिया | Apr 02, 2024, 11:22 AM IST -
इजराइल-ईरान में बढ़ी टेंशन, सीरिया में दूतावास पर हमले का कड़ा जवाब देने की कसम खाई
दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर विनाशकारी हमले के बाद, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद रजा ज़ाहेदी और मोहम्मद हादी हाजी रहीमी सहित अपने सात अधिकारियों के दुखद नुकसान की पुष्टि की है।
एशिया | Apr 02, 2024, 08:48 AM IST -
इजरायली एयरस्ट्राइक में कम से कम 2 फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत, मध्य गाजा के अल-अक्सा हॉस्पिटल के पास हुआ हमला
इजरायली सेना ने मध्य गाजा में भीषण हवाई हमला किया है। इसमें कम से कम 2 फिलिस्तीनी पत्रकारों के मारे जाने की खबर है। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह एयरस्ट्राइक अल-अक्सा हॉस्पिटल के पास एक टेंट पर की गई। वीडियो में टेंट में हमले के बाद आग लगी है और लोग बचाव करते देखे जा रहे हैं।
अन्य देश | Mar 31, 2024, 04:25 PM IST