सेना ने कहा कि पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा और उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शेष पार्थिव शरीरों की सकारात्मक पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर (सीवीआर) बृहस्पतिवार को बरामद किया गया।
फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि भारत और फ्रांस रक्षा के क्षेत्र में दशकों से सहयोग कर रहे हैं। लड़ाकू विमान पहले फ़्रांस में भारतीय वायु सेना को सौंपे जाते हैं और बाद में उन्हें भारत भेजा जाता है।
अभिनंदन जल्द ही भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन का पद संभालेंगे। सेना में जो स्थान एक कर्नल का होता है वही स्थान वायुसेना में ग्रुप कैप्टन का होता है
भारतीय वायुसेना का एक प्लेन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में क्रैश हुआ है। भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भिंड में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश हो गया, इस हादसे में पायलट घायल हो गया है।
वायुसेना के स्थापना दिवस पर ये पूरा जश्न दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर आयोजित किया जा रहा है। मौका है आजादी के अमृत महोत्सव का और साथ ही पाकिस्तान पर 1971 की जंग में जीत के 50 साल पूरे होने का।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन की वायु सेना अभी भी है। चीन ने काफी हद तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बढ़ाया है, इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हो सकता है कि वह अपनी सेना को जल्दी तैनात कर दें लेकिन हम पर इसका कोई असर नहीं होगा।
आकाश प्राइम में -20 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस पर काम करने वाली बैटरियों की सुविधा होगी, जो उन्हें ठंडे मौसम की स्थिति में उपयोग के लिए व्यावहारिक बनाती है जहां वायु रक्षा प्रणाली को लंबी अवधि के लिए विपरीत जलवायु में तैनात किया जाता है।
एयर मार्शल वीआर चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयर मार्शल चौधरी फिलहाल वायुसेना उप प्रमुख हैं।
मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सभी 56 विमान स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट के साथ स्थापित किए जाएंगे।
ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल आपात स्थिति में विमान उतारने के लिए किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय एयरफोर्स का विमान काबुल से 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिकों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है।
भारतीय वायुसेना ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि भदौरिया ने तेजस एमके1 विमान में सामरिक उड़ान भरी।
अफगानिस्तान से भारत लौटे सिख सांसद खालसा ने कहा, 'मुझे रोना आ रहा है। सबकुछ बर्बाद हो गया। देश को छोड़ने का फैसला बहुत मुश्किल और दुखदायी है। सबकुछ छीन गया है। सबकुछ बर्बाद हो गया है।'
काबुल में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए प्रयास लगातार जारी है। फिलहाल खबर ये है कि भारतीय वायुसेना का विमान 90 लोगों को लेकर काबुल से तजाकिस्तान पहुंच गया है।
वर्ष 2016 में भारत ने फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके अनुसार, 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदे जाने थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी में कहा था कि अप्रैल 2022 तक देश में लड़ाकू विमानों की पूरी खेप मौजूद होगी।
पंजाब के मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास में देर रात एक बजे के क़रीब फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में सशस्त्र बलों की भूमिका की प्रशंसा की।
साल 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों की खरीद को लेकर करार हुआ था, यह दोनों सरकारों के बीच का कॉन्ट्रेक्ट है और दोनों सरकारों के बीच 59000 करोड़ रुपए में यह सौदा हुआ है।
देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच देश में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है। संकट की इस स्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना सरकार और जनता की मदद के लिए आगे आई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़