ISRAEL IRAN WAR
-
इजरायल ने किया हमला, लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर को छू कर निकली मौत, वीडियो में देखें कैसे गिरी मिसाइल
जंग के दौरान लाइव कवरेज कितनी खतरनाक हो सकती है इसका बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल के हमले में कैसे एक पत्रकार लाइव कवरेज के दौरान मौत के मुंह से बाल-बाल बच जाता है।
एशिया | Mar 20, 2026, 07:33 AM IST -
इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'ईरान कर रहा ब्लैकमेल करने की कोशिश, नहीं होने देंगे कामयाब'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग के बीच कहा है कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।
एशिया | Mar 20, 2026, 06:41 AM IST -
ईरान के भीषण हमले में कतर को कितना नुकसान? LNG निर्यात की क्षमता 17% कम हुई, यहां देखें पूरा ब्योरा
ईरान ने कतर के पर रास लाफ़ान रिफाइनरी पर जबरदस्त स्ट्राइक की है जिस कारण कतर को को भारी नुकसान हुआ है। कतर ने कहा है कि इस हमले के कारण LNG निर्यात की क्षमता 17% कम हो गई है।
एशिया | Mar 20, 2026, 07:19 AM IST -
इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने ईरान से युद्ध के दौरान एस जयशंकर से की बात, तेहरान के खिलाफ की शिकायत
इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने ईरान से जंग के दौरान भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युद्ध के हालातों पर चर्चा की।
एशिया | Mar 20, 2026, 05:56 AM IST -
Iran US War: ईरान से 20 दिनों की ही जंग में कंगाल हो गया US, पेंटागन ने आगे के युद्ध के लिए मांगे 200 अरब डॉलर
Iran US War: ईरान से युद्ध लड़ते-लड़ते 20 दिन में ही अमेरिकी युद्ध मंत्रालय की हालत पतली होने लगी है। पेंटागन 3 हफ्ते की जंग में ही आर्थिक तंगी में आ गया है और ह्वाइट हाउस से 200 बिलियन डॉलर की फंडिंग मांगी है।
अमेरिका | Mar 20, 2026, 04:59 PM IST -
ईरान पर बोले ट्रंप, "हम इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं, मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा...जापान NATO के विपरीत"
Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूँ।
अमेरिका | Mar 19, 2026, 09:53 PM IST -
ईरान पर आज होगी 'पैकेज स्ट्राइक', अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा-कुछ लोग ट्रंप को असफल देखना चाहते हैं, मगर हम जीत रहे
अमेरिकी रक्षामंत्री ने आज की रात ईरान पर बहुत बड़े हमले का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका निर्णायक रूप से युद्ध जीत रहा है। मगर कुछ लोग ट्रंप को असफल होते देखना चाहते हैं।
अमेरिका | Mar 19, 2026, 07:57 PM IST -
Explainer:पार्स क्षेत्र में Israel-US के हमले से क्यों बौखलाया ईरान?...जिसके बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में लगा दी आग
अमेरिका और इजरायल ने ईरान के दक्षिण पार्स क्षेत्र में हमला करके उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। हालांकि ईरान ने इसके बाद खाड़ी देशों पर भीषण पलटवार से हाहाकार मचा दिया है, जिसके बाद अब ट्रंप ने पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमले नहीं करने के लिए इजरायल को निर्देशित किया है।
Explainers | Mar 19, 2026, 06:45 PM IST -
इजरायली हमले में मलबे के नीचे दबी ईरानी मां, रेस्क्यू टीम से अपना दर्द भूल पूछा “मेरा बच्चा, मेरी बेटी” कहां है?
इजरायल-अमेरिका के हमले में तेहरान के एक आवासीय इलाके को भारी नुकसान पहुंचा है। तेहरान के एक बिल्डिंग के मलबे में दबी मां रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही अपने बच्चे के बारे में पूछने लगी। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि महिला का बच्चा हमले के बाद जीवित बचा या नहीं?
एशिया | Mar 19, 2026, 04:30 PM IST -
वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, यहीं रहते हैं विदेश और रक्षा मंत्री, टेंशन में अमेरिकी अधिकारी
ईरान से जारी भीषण जंग के बीच वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन दिखाई दिए हैें। ये मामला चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि, यहीं पर अमेरिका के मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं।
अमेरिका | Mar 19, 2026, 03:05 PM IST -
ट्रंप के करीबी ने पद छोड़ने के बाद दिया बड़ा बयान, बोले- 'ईरान परमाणु हथियारों के करीब भी नहीं'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे जो केंट ने बड़ा बयान दिया है। केंट का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब नहीं था। केंट ने जंग के लिए सीधे तौर पर इजरायल को दोषी ठहराया है।
अमेरिका | Mar 19, 2026, 09:39 AM IST -
'ईरान के साउथ पार्स फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल अब ईरान के साउथ पार्स फील्ड पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा है कि पार्स फील्ड पर इजरायली हमले को लेकर अमेरिका को कोई भी जानकारी नहीं थी।
अमेरिका | Mar 19, 2026, 09:15 AM IST -
Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान ने अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया
Israel US Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल और साथ ईरान के बीच जंग 20 दिनों से जारी है। फिलहाल जंग थमने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही है। इजरायल ने बीती रात कैस्पियन सागर में हमले में ईरान की एक जहाज को उड़ा दिया। वहीं ईरान ने अमेरिका के एफ-35 को ढेर करने का दावा किया है।
एशिया | Mar 20, 2026, 05:55 AM IST -
ईरान के हमले का कतर ने दिया करारा जवाब, कहा- 'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम'
ईरान के हमलों के बाद कतर ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया। कतर ने हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एशिया | Mar 19, 2026, 07:51 AM IST -
कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के निशाने पर, मिसाइल के मलबे के चलते बंद हुआ गैस प्लांट
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अबू धाबी की गैस फील्ड को निशाना बनाया, जहां इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से प्लांट बंद करना पड़ा। कतर के रास लाफान में भी बड़ा हमला हुआ और उसे काफी नुकसान हुआ है।
एशिया | Mar 19, 2026, 06:59 AM IST -
VIDEO: ईरान के सबसे बड़े गैस क्षेत्र पर हुआ हमला, भड़का तेहरान; अब शुरू होगी एनर्जी वॉर?
ईरान में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हुआ है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद तेहरान भड़क गया और खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस फील्ड्स पर जवाबी हमले किए हैं।
एशिया | Mar 19, 2026, 07:20 AM IST -
"अमेरिका-इजरायल और ईरान संकट का हल निकालने के लिए भारत प्रमुख वैश्विक शक्ति", रूस ने दिया सुझाव
रूस ने भारत को इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध संकट का समाधान निकानले के लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक ताकत करार दिया है। रूस ने कहा है कि सभी पक्षों के साथ भारत के अच्छे संबंध है। ऐसे में भारत इस संकट का समाधान निकालने में अहम भूमिका निभा सकता है।
यूरोप | Mar 18, 2026, 11:06 PM IST -
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान, "अपराधियों को चुकानी होगी लारीजानी के खून की कीमत"
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने पर गहरा आक्रोश जाहिर किया है। मुज्तबा ने कहा है कि अपराधियों को जल्द ही उनके खून का बदला चुकाना होगा।
एशिया | Mar 18, 2026, 11:10 PM IST -
ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब और लारीजानी की मौत पर पेजेश्कियन की पुष्टि, जताया गहरा शोक
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। पेजेश्कियन एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खातिब और ईरान के सिक्योरिटी हेड रहे अली लारीजानी की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।
एशिया | Mar 18, 2026, 08:41 PM IST -
US Iran War: ईरान से युद्ध में फंसे ट्रंप ने वेनेजुएला पर से हटाए तेल प्रतिबंध, वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास
अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के चलते वैश्विक तेल संकट को देखते हुए वेनेजुएला पर लगे तेल प्रतिबंधों को हटा लिया है। अमेरिका ने शर्तों के साथ वेनेजुएला को अमेरिका में अपना तेल बेचने की राहत दी है।
अमेरिका | Mar 18, 2026, 07:59 PM IST