US PRESIDENT
-
US राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी ने टाला ट्रंप पर प्रस्ताव, हो जाता ये फैसला तो बाइडेन को होती मुश्किल
रिपब्लिकन पार्टी डोनॉल्ड ट्रंप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला करने वाली थी, लेकिन पार्टी ने फिलहाल प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। अगर यह प्रस्ताव पारित होता तो यह जो बाइडेन के लिए झटका होता। विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही यह प्रस्ताव वापस हुआ है, लेकिन इससे ट्रंप की दावेदारी और मजबूत हुई है।
अमेरिका | Jan 27, 2024, 03:00 PM IST -
2 राज्यों में लगातार हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप को चुनौती दे रही हैं निक्की हेली, अब हारीं तो...
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नवंबर 2024 की रेस में बने रहने के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के सामने डटी हैं। हांलांकि पिछले 2 राज्यों के आंतरिक चुनाव में उन्हें ट्रंप से हार का सामना करना पड़ा। मगर हेली ने हौसला नहीं तोड़ा है।
अमेरिका | Jan 25, 2024, 01:40 PM IST -
निक्की हेली पर आया इस शख्स का दिल, न्यू हैम्पशायर में सीधे पूछ लिया-"मुझसे शादी करोगी"?...मिला ये दिलचस्प जवाब
अमेरिका में नवंबर 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल निक्की हेली को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। न्यू हैम्पशायर में निक्की हेली पर एक वोटर का दिल आ गया। उसने सीधे उनका भाषण बीच में रोककर पूछा-"मुझसे शादी करोगी"?
अमेरिका | Jan 24, 2024, 09:24 AM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने जीता न्यू हैम्पशायर, प्रतिद्वंदी निक्की हेली को इतने मतों से हराया
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले डोनॉल्ड ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में निक्की हेली को करारी शिकस्त दी है। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने अपनी निकटतम और पार्टी की प्रतिद्वंदी निक्की हेली को भारी मतों से हराया है। इससे 2024 का मुकाबला भी अब बाइडेन और ट्रंप में होने की संभावना बढ़ती जा रही है।
अमेरिका | Jan 24, 2024, 08:01 AM IST -
राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप को बड़ी बढ़त, सबसे अहम रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी ने मान ली हार
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव का समय धीरे-धीरे पास आ रहा है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर रेस भी शुरू हो चुकी है।
अमेरिका | Jan 22, 2024, 09:18 AM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल ट्रंप ने निक्की हेली पर कह दी ऐसी बात कि...मच गया बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप की निक्की हेली पर एक टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। हालांकि ट्रंप ने सिर्फ एक पोस्ट को शेयर किया था, जिसमें प्रतिद्वंदी निक्की हेली के जन्मदिन को लेकर गलत दावा किया जा रहा है। ट्रंप के खिलाफ निक्की हेली के समर्थक अब जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
अमेरिका | Jan 19, 2024, 11:50 AM IST -
डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम
ट्रंप ने सोमवार को आयोवा कॉकस में जीत हासिल कर ली है। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों रॉन डीसैंटिस और निक्की हेली से कहीं ज्यादा वोट मिले हैं। ये दोनों ही ट्रंप के विकल्प के तौर पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
अमेरिका | Jan 16, 2024, 09:49 AM IST -
विवेक रामास्वामी के विरोध में उतरे ट्रंप, समर्थकों से वोट न बर्बाद करने की अपील की
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप अभी सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि विवेक को वोट देना दूसरे पक्ष को वोट देने जैसा है, इसमें धोखा ना खाएं। ट्रंप ने आगे कहा कि ट्रंप के लिए वोट करें, अपना वोट बर्बाद न करें।
अमेरिका | Jan 15, 2024, 08:42 AM IST -
अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन ने अपने राष्ट्रपति से छुपाई कौन सी ऐसी बात...जिसे लेकर इतना दु:खी हो गए जो बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से एक बात को लेकर नाराज हो गए हैं। मीडिया के सामने बाइडेन ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। ऑस्टिन पर अपने राष्ट्रपति से एक जानकारी छुपाने का आरोप है। बाइडेन ने कहा कि ऑस्टिन ने ये जानकारी छुपाकर बहुत गलत किया।
अमेरिका | Jan 13, 2024, 12:31 PM IST -
कौन है उत्तर कोरिया का दुश्मन नंबर 1, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले किम जोंग ने कहा-"उसे कर देंगे खल्लास"
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की आक्रामकता अमेरिका में इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले बढ़ गई है। उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस दौरान वह हथियारों के परीक्षण की गति को और तेज कर सकते हैं। किम जोंग ने बता दिया है कि दक्षिण कोरिया उनका दुश्मन नंबर 1 है। उकसाने पर उसे नष्ट करने की धमकी दी।
एशिया | Jan 10, 2024, 10:58 AM IST -
"लोकतंत्र का बलिदान करने को तैयार हैं ट्रंप", जो बाइडेन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर किया तीखा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनॉल्ड ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप "लोकतंत्र का बलिदान करने को तैयार हैं"। बाइडेन ने कहा कि उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। वह इसके नशे में चूर हैं और इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
अमेरिका | Jan 06, 2024, 02:50 PM IST -
राष्ट्रपति पद के लिए कोर्ट से अयोग्य करार दिए जाने के बाद अब प्रांतीय निर्वाचन से भी बाहर हुए ट्रंप, टूटा सपना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को प्रांतीय चुनावों के निर्वाचन में भी बढ़ा झटका लगा है। इस निर्वाचन में भी उनके भाग ले सकने पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहरा है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
अमेरिका | Dec 29, 2023, 12:10 PM IST -
'आप अपनी किस्मत कैसे चमका सकते हैं?' विवेक रामास्वामी ने बताया ये गूढ़ रहस्य, जानिए
आप अपनी किस्मत कैसे चमका सकते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने गहरा राज खोला और बताया कि इसका एक ही रहस्य है-बेहतर काम और इसी से भाग्य को चमकाया जा सकता है।
राजस्थान | Dec 17, 2023, 09:31 AM IST -
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने भारत नहीं आएंगे जो बाइडेन, जानें क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ने रद किया दौरा
यात्रा के पुनर्निर्धारण के बारे में किसी अमेरिकी अधिकारी द्वारा सुलिवन की पहली टिप्पणी है। यह असामान्य है, क्योंकि अमेरिका आमतौर पर उन यात्राओं पर टिप्पणी नहीं करता है, जिनकी प्रशासन ने पहले औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है। मगर इसे अमेरिकी पक्ष की ओर से एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि रणनीतिक संबंध मजबूत हैं।
अमेरिका | Dec 14, 2023, 11:12 PM IST -
अमेरिका में "हिंदू" राष्ट्रपति होने के सवाल पर विवेक रामास्वामी ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, जानें क्या कहा
अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति होने की संभावनाओं को पंख लगने लगे हैं। ऐसे में सवालों का उठना लाजमी है। रिपब्लिकन की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में शुमार विवेक रामास्वामी से अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्हों ऐसा दिल छू लेने वाला जवाब दिया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
अन्य देश | Dec 14, 2023, 04:36 PM IST -
"हम उन्हें जीतने नहीं दे सकते", डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ऐसा क्यों कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की दौड़ में नहीं होते तो शायद वह भी दोबारा इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते।
अमेरिका | Dec 06, 2023, 11:49 AM IST -
US Election: विवेक रामास्वामी ने कहा- मेरे धर्म ने मुझे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए किया प्रेरित
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा है कि मैं एक हिंदू हूं और एक सच्चे ईश्वर में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे धर्म ने मुझे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। हम सभी यहां ईश्वर के भेजे गए लोग हैं।
अन्य देश | Nov 19, 2023, 08:04 AM IST -
US President Election 2024: निक्की हेली ने किया गर्भपात पर बैन का समर्थन, बाइडेन-हैरिस की टीम ने कह दिया चरमपंथी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली को बाइडेन-हैरिस की टीम ने महिला विरोधी चरमपंथी करार दिया है। हेली ने सत्ता में आने पर गर्भपात पर बैन लगाने का समर्थन किया था।
अमेरिका | Nov 18, 2023, 12:56 PM IST -
मीडिया की इस मांग को लेकर समर्थन में आए डोनॉल्ड ट्रंप, कहा-अमेरिकी जनता को मिले मौका
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों की सुनवाई के दौरान मीडिया की एक मांग के समर्थन में आ गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मुकदमे की सुनवाई का लाइव प्रसारण करने की अनुमति मांगी है। ट्रंप ने कहा कि यह होना ही चाहिए। ताकि अमेरिकी जनता भी देखे।
अमेरिका | Nov 12, 2023, 02:32 PM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जानें क्यों हो रही भारत की चर्चा, इन दो भारतीय मूल के दावेदारों ने उड़ाई सबकी नींद
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2024 में इस बार भारत चर्चा के प्रमुख केंद्र में है। आप सोच रहे होंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से भारत का क्या लेना-देना। मगर आपको बता दें कि इस बार भारतीय मूल के दो रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली ने तमाम अमेरिकियों की नींद उड़ा दी है।
अमेरिका | Nov 05, 2023, 12:11 PM IST