1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: खेत से लहसुन की 2 गांठ तोड़ने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फर्रुखाबाद में हुई घटना

यूपी: खेत से लहसुन की 2 गांठ तोड़ने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फर्रुखाबाद में हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 17, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 05:41 pm IST

यूपी के फर्रुखाबाद में एक 62 साल के बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। इस बुजुर्ग ने एक खेत से लहसुन की 2 गांठें ले ली थीं। इसी वजह से उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Farrukhabad- India TV Hindi
मृतक के पुत्र रामतीर्थ और एएसपी फर्रुखाबाद डॉ संजय सिंह का बयान सामने आया Image Source : INDIA TV

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 62 साल के बुजुर्ग की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि बुजुर्ग ने एक खेत से लहसुन की 2 गांठें ले ली थीं। इस बुजुर्ग को लाठियों से पीट-पीटकर मारा गया है। 

क्या है पूरा मामला?

मामला थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव छिछौनापुर के 62 साल के हरीराम से जुड़ा हुआ है। हरीराम ने गुरुवार की शाम गांव के ही शैतान सिंह के खेत से लहसुन की दो गांठ उखाड़ ली थीं। इस बात को खेत के पास मौजूद शैतान सिंह ने देख लिया और गाली गलौज की। इस दौरान बुजुर्ग के साथ लाठी से मारपीट भी की गई, जिसमें बुजुर्ग घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस मामले में मृतक के पुत्र रामतीर्थ और एएसपी फर्रुखाबाद डॉ संजय सिंह का बयान भी सामने आया है। (रिपोर्ट: जितेंद्र)

ये भी पढ़ें: 

अयोध्या के विकास के लिए होगा 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

फिर से स्थगित हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', जानें क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।