1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौन हैं अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव? राजनीति से रखते हैं दूरी, अब अपर्णा यादव से तलाक का किया ऐलान

कौन हैं अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव? राजनीति से रखते हैं दूरी, अब अपर्णा यादव से तलाक का किया ऐलान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 19, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 01:09 pm IST

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करके यूपी में सनसनी फैला दी है। उन्होंने जल्द अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही है। आइये जानते हैं कि प्रतीक यादव कौन हैं।

प्रतीक यादव।- India TV Hindi
प्रतीक यादव। Image Source : INSTA/IAMPRATEEKYADAV

लखनऊ: यूपी की राजनीति हो या देश की राजनीति हर जगह अखिलेश यादव का नाम अहमियत रखता है। हालांकि अब अखिलेश यादव का परिवार खुद चर्चा में आ गया है। दरअसल, अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव को जल्द तलाक दे देने का ऐलान कर दिया है। प्रतीक यादव की इस पोस्ट के बाद से यूपी में सनसनी फैल गई है। बता दें कि अपर्णा यादव इन दिनों भाजपा की नेता हैं और वह उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। 

मुलायम सिंह के बेटे हैं प्रतीक यादव 

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी थीं, जिनके बेटे अखिलेश यादव हैं। साल 2003 में मालती देवी का निधन हो गया था। अखिलेश यादव इन दिनों समाजवादी पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव हैं। प्रतीक यादव, साधना के बेटे हैं। मुलायम सिंह यादव ने कई सालों तक दो पत्नियों की बात को छिपाकर रखा था। हालांकि फरवरी 2007 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने दो पत्नियों की बात को स्वीकार किया।

राजनीति से रखते हैं दूरी

एक तरफ जहां अखिलेश यादव यूपी की राजनीति के केंद्र में हमेशा बने रहते हैं तो वहीं प्रतीक यादव राजनीति से दूरी ही रखते हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं। अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी से भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि अब साल 2022 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और तब से वह भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। वहीं प्रतीक यादव का नाम अक्सर सार्वजनिक मंचों से दूर ही रखा जाता है। 

अभी क्या करते हैं प्रतीक

बता दें कि प्रतीक यादव मुख्य रूप से व्यापार में लगे हुए हैं और वह अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। कई महंगी कारों के कलेक्शन के कारण प्रतीक यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक यादव पहले जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं। वह डॉग लवर भी हैं और वह जीव आश्रय फाउंडेशन नाम की एक संस्था भी चलाते हैं, जो जानवरों के हित के लिए काम करती हैं। प्रतीक यादव ज्यादातर सोशल लाइफ में एक्टिव रहते हैं। 

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।