1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश में उस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत इतनी थी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बिल

देश में उस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत इतनी थी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 11, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 02:58 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप के रसीद की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें लिखी हुई कीमत को देखकर हर कोई दंग रह गया। इतनी कम कीमत पेट्रोल की थी जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते।

पेट्रोल पंप (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
पेट्रोल पंप (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

आज देश में महंगाई इतनी है कि हर चीज के भाव आसमान छू रहे हैं। आज से कुछ साल पहले ही चीजें सस्ती हुआ करती थी लेकिन अब हर चीजों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोग उस समय के कीमतों को याद करते हैं और बोलते हैं कि एक समय था जब ये चीज इतने रुपए में मिलती थी। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मामला वायरल हो रहा है जिसमें 1963 के एक पेट्रोल पंप के बिल का फोटो दिख रहा है। बिल में दिख रहा है कि साल 1963 में पेट्रोल की कीमत कितनी कम थी। इस बिल को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि पेट्रोल आज इस भाव में बिकता तो इतने में तो पूरी दुनिया की सैर कर लेते।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत इतनी थी

वायरल हो रहे पेट्रोल पंप के बिल में 5 लीटर पेट्रोल की कीमत लिखी गई है। 60 साल पहले 5 लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 3 रुपए 60 पैसे थी। उस वक्त पेट्रोल भराने के बाद ग्राहक को कैश मेमो दिया जाता था। इसी कैस मेमो पर 5 लीटर पेट्रोल की कीमत 3 रुपए 60 पैसे लिखा है। यानी एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 72 पैसे हुआ करता था। 

बिल देखते ही सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

इस बिल की फोटो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @ZahidSHussain1 नाम के यूजर ने शेयर की है। बिल की फोटो होते ही लोग आज और उस वक्त के पेट्रोल की कीमत की तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- उस वक्त देश में पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियां ही कितनी थी। दूसरे ने लिखा- इतनी कीमत तो अब हर रोज एक लीटर पेट्रोल पर बढ़ता है। 

ये भी पढ़ें:

इस देश में 12 नहीं 13 महीने होते हैं, यहां 25 दिसंबर को नहीं बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

जिंदा मगरमच्छ को निगल गया अजगर, वायरल हो रहा ये खतरनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।