1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा पर इजरायल की मिसाइलों ने फिर गिराई गाज, हवाई हमले में 23 लोगों की मौत

गाजा पर इजरायल की मिसाइलों ने फिर गिराई गाज, हवाई हमले में 23 लोगों की मौत

 Published : Apr 09, 2025 08:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 08:46 pm IST

गाजा में इजरायली सेना के हवाई हमले में 23 लोग मारे गए हैं। जबकि कई घायल हुए हैं। मरने वालों में 8 बच्चे भी शामिल हैं।

गाजा में इजरायली हमले का एक दृश्य। - India TV Hindi
गाजा में इजरायली हमले का एक दृश्य। Image Source : AP

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): इजरायली विमानों ने बुधवार को युद्धग्रस्त उत्तरी गाजा में एक रिहायशी इमारत पर बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजरायली हमले में पहले ही बुरी तरह तबाह हो चुके फिलस्तीन में फिर से शुरू हुई लड़ाई में नरमी का कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है। इससे एक बार फिर पहले जैसी स्थिति हो गई है। आए दिन दर्जनों लोग हवाआ हमले में मारे जा रहे हैं।

अल-अहली अस्पताल ने कहा कि नवीनतम हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए, जिनमें आठ महिलाएं और आठ बच्चे शामिल थे। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात सेवा के अनुसार शिजेय्याह इलाके में चार मंजिला इमारत पर इजराइली हवाई हमले हुए, जिसके बाद बचाव दल उसके मलबे के नीचे लोगों की तलाश करने में जुट गये।

इजरायली सेना ने कहा उग्रवादी को बनाया था निशाना

इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक वरिष्ठ उग्रवादी को निशाना बनाया है, जिसका शिजेय्याह से होने वाले हमलों में हाथ था। उसने उसका नाम नहीं बताया और न ही कोई और विवरण दिया। इजरायल नागरिकों की मौत का ठीकरा उग्रवादी संगठन पर फोड़ता है। बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बढ़ाते हुए, इजराइल ने गाजा के कुछ हिस्सों में व्यापक निकासी आदेश जारी किए हैं, जिनमें शिजेय्याह भी शामिल है। इजरायल की पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कह चुके हैं कि जब तक हमास का सफाया नहीं कर देते या जब तक हमास सभी बंधकों को वापस नहीं लौटा देता, तब तक हमले जारी रहेंगे।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश