Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्‍तान: अमेरिकी रक्षा मंत्री के काबुल पहुंचने के ठीक बाद हुआ एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला

अफगानिस्‍तान: अमेरिकी रक्षा मंत्री के काबुल पहुंचने के ठीक बाद हुआ एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला

Edited by: India TV News Desk
Published : Sep 27, 2017 01:29 pm IST, Updated : Sep 27, 2017 01:29 pm IST

अफगानिस्तान गए अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के काबुल पहुंचने के ठीक बाद यहां एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला हुआ।

Afghanistan rocket attack- India TV Hindi
Afghanistan rocket attack

अफगानिस्तान गए अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के काबुल पहुंचने के ठीक बाद यहां एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला हुआ। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जेम्स मैटिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद यहां 20-30 रॉकेट गिरे। (अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेताया, आगे और विध्वंसकारी होगी स्थिति)

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एयरपोर्ट के पास स्थित नाटो बेस कैंप को निशाना बनाने के लिे रॉकेट दागे गए थे। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। घटना के बाद एयरपोर्ट से जाने वाली सभी उड़ाने रोक दी गई। एयरपोर्ट को तुरंत खाली करवा दिया गया। बता दें कि अमेरिकी रक्षा मंत्री मैटिस आज ही भारत दौरे के बाद अफगानिस्तान पहुंचे हैं।

ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका के किसी कैबिनेट मंत्री का यह पहला अफगानिस्तान दौरा है। मैटिस अफगानिस्तान दौरे में राष्ट्रपति घनी, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों और नाटो सेक्रेट्री जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग से मिलेंगे।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement