1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल

पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2021 09:15 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 09:15 am IST

पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल - India TV Hindi
पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल  Image Source : REPRESENTATIONAL

कराची: पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की पहचान गुल चाई के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धारावाहिक के निर्माता के साथ बहस के बाद चाई ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। घटना के पीड़ित मामूली रूप से घायल हैं। 

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके पास राइफल मिली है’’ और सभी घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है। घायलों की उम्र 22 से 40 वर्ष के बीच है। क्लिफ्टन थाने के अधिकारी पीर शब्बीर हैदर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शूटिंग के सेट पर भोजन वितरण को लेकर बहस शुरू हुई थी, लेकिन विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तान में धारावाहिकों की शूटिंग के लिए निर्माता अकसर संभ्रांत इलाकों में बंगले किराए पर लेते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश