Imran Khan Live Updates: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। उसके बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट मामले में दो सप्ताह की जमानत मिल गई। उधर, पाकिस्तान में इमरजेंसी के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान में जारी बवाल और राजनीतिक उथल पुथल से जुड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।
इमरान खान लाहौर के लिए रवाना हो गए हैं। लाहौर सफर के दौरान उन्होंने एक वीडियो जारी किया और इस्लामाबाद आईजी पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने कोर्ट से बाहर निकालने में देरी की। मैं तीन घंटे में लाहौर पहुंच जाउंगा। यहां रास्ते में पूरी सड़कें खाली हैें। किसी भी तरह का खतरा नहीं है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पिछले गेट से मर्सिडीज कार में बाहर निकाला गया है। वे अपनी बुलेटप्रूफ मर्सिडीज कार में कोर्ट से निकले हैं। इसके बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खान लाहौर कि लिए रवाना हो गए हैं।
इमरान खान को हाईकोर्ट के पिछले गेट से मर्सिडीज कार में बाहर निकाला गया है। वे अपनी बुलेटप्रूफ मर्सिडीज कार में कोर्ट से निकले हैं। इससे पहले सुरक्षा कारणों से वे हाईकोर्ट में ही रोके गए। इस पर उन्होंने वीडियो मैसेज भी किया कि 'उनका अपहरण कर लिया गया है।'
पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने बताया कि तीन दिनों के बंद के बाद पूरे पाकिस्तान में मोबाइल ब्रॉडबैंड बहाल किया जा रहा है। हालांकि, अभी सोशल मीडिया पर लगी पाबंदियों को हटाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इमरान खान ने कहा कि उन्हें कोर्ट से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। मुझे किडनेप करके रखा गया है। मुझे कोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इमरान खाना ने वीडियो मैसेज जारी करके यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाइए।
इमरान खान अभी भी इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मौजूद हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें अंदर रखा गया है। बाहर गोलीबारी हो रही है। इसी बीच इमरान खान ने हाईकोर्ट से संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 'ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मेरा अपहरण कर लिया गया है!'
पाकिस्तान में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर फायरिंग हुई है। इमरान खान इसी कोर्ट के अंदर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस, पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना ने पूरे शहर में मोर्चाबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इमरान खान अभी घर के लिए रवाना नहीं हो सके हैं।
इमरान खान की रिहाई के बाद पाकिस्तान की सरकार सकते में हैं। गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने यह जरूर कहा है कि हम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। लेकिन इसी बीच सत्ताधारी गठबंधन पीडीएम के चेयरमैन मौलाना फजरुल रहमान ने कहा कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खान को चार मामलों में जमानत मिलने के बाद शहबाज शरीफ सरकार एक्शन के मोड में हैं। यही कारण है कि सोमवार को शहबाज शरीफ ने आपातकालीन संसद सत्र बुला लिया है। संभावना है कि इस सत्र के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। वहीं, सत्ताधारी गठबंधन पीडीएम ने सुप्रीम कोर्ट के सामने धरने का ऐलान किया है। पीडीएम ने चीफ जस्टिस की सास को लेकर भी तंज कसा है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इमरान खान किसी भी मामले में सोमवार तक गिरफ्तार नहीं होंगे। लाहौर के चार केस में भी नहीं होगी गिरफ्तारी।
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह का बड़ा बयान आया है। राणा सनाउल्लाह ने कहा कि हाईकोर्ट से इमरान खान की गिरफ्तारी नहीं करने का आदेश है तो उसका पालन होगा।
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक उथल पुथल और बवाल के बीच पाकिस्तान सरकार ने शाम 4.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
अल कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उन्हें दो सप्ताह के लिए जमानत मिली है।
इमरान खान पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। अभी जुमे की नमाज के लिए 2.30 बजे तक के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। कोर्ट में इमरान खान ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। उनके साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इधर दूसरे मामले में पंजाब पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंच गई है। पाकिस्तान में हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा चालू है।
इमरान खान के समर्थकों ने कोर्ट रूम में जमकर नारेबाजी की। नामरेबाजी के बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज उठकर चले गए।
इमरान खान अभी भी हाई कोर्ट में मौजूद हैं। अभी फिलहाल जुमे की नमाज के लिए अदालत की कार्यवाही को रोक दिया गया है। अब नमाज के बाद ही सुनवाई शुरू होगी।
सुप्रीम कोर्ट में इमरान खाने के मामले पर जमकर लताड़ खाने के बाद शहबाज सरकार इमरान के मुद्दे को अब रणनीति के तहत हल करना चाहती है। इसलिए पीएम शहबाज शरीफ इमरान खान को लेकर कैबिनेट मीटिंग कर रहे हैं। इधर हाईकोर्ट इमरान खान पर सुनवाई शुरू करने चल रहा है। कोर्ट के आसपास भारी संख्या में इमरान के समर्थक जमा हैं। इस बीच पाकिस्तानी रेंजर्स को कोर्ट के बाहर ही रोक दिया गया है। अब देखना होगा कि यदि हाईकोर्ट से जमानत मिल जाती है तो क्या दूसरे मामले में पाकिस्तान सरकार फिर उन्हें गिरफ्तार करवाएगी। क्योंकि उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर फिर से इमरान को जेल भेजवाने की धमकी दी है।
इमरान खान पर थोड़ी ही देर में इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होने वाली है। इस दौरान हाईकोर्ट के आसपास पीटीआइ कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे हुए हैं। पीटीआइ कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस को पसीना छूट रहा है। इस्लामाबाद से लेकर लाहौर समेत अन्य शहरों और हाईवे पर इमरान के समर्थकों और पीटीआइ कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा शुरू कर दिया है। इससे पाकिस्तान में टेंशन बढ़ गई है। इमरान खान की याचिका पर अब जज सुनवाई करने चल रहे हैं। यदि इमरान को जमानत नहीं मिलती तो समर्थक और भड़क सकते हैं। सुनवाई से पहले इमरान का बायोमीट्रिक अटेंडेंस कराया गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विक्ट्री साइन दिखाते हाईकोर्ट पहुंच गए हैं, जहां आज उनकी जमानत पर फैसला होना। इससे पहले बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी को गलत ठहराया था। साथ ही तत्काल रिहाई का आदेश दिया था। इमरान का मामला पहले से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इसलिए आगे की प्रक्रिया के लिए आज इमरान को हाईकोर्ट में पेश किया जा रहा है। आज तोशाखाना मामले में भी हाईकोर्ट ने इमरान के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी राहत दी है। ऐसे में हाईकोर्ट में पेशी पर जाते वक्त उनका जोश हाई देखा गया।
Imran Khan Live Updates: तोशाखाना मामले में राहत मिलने के बाद अब हाईकोर्ट में पेश होने के लिए इमरान खान पहुंच गए हैं। इस दौरान कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सेना की तैनाती कर दी गई है। हेलीकॉप्टर से कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा की निगरानी रखी जा रही है।
पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद देश में राजनीतिक उथल पुथल बढ़ने के बीच सरकार ने विपक्षी दल के खिलाफ मुहिम शुरू की है, जिसके तहत इमरान खान की ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ’ पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। मानवाधिकारों के लिए पूर्व संघीय मंत्री शिरीन मजारी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मजारी की बेटी इमान हाजिर-मजारी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सादे कपड़ों में कुछ लोग पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर में घुसते नजर आ रहे हैं। इमान-हाजिर मजारी एक वकील हैं। पुलिस वाहन में ले जाए जाने के दौरान मजारी ने जीत का निशान दिखाते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र के लिए जीत’’ । उन्होंने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असद उमर, फवाद चौधरी, शाह महमूद कुरैशी, अली मोहम्मद खान और सांसद एजाज चौधरी समेत पीटीआई के अन्य कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद मजारी की गिरफ्तारी हुई है। पीटीआई के बयान के अनुसार, पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद को भी गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान में करीब से नजर रखता रहेगा। उसने इस बात को दोहराया कि वह किसी एक के पक्ष में नहीं है। अमेरिकी प्रशासन की यह टिप्पणी भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद आई है, जिसके कारण देश के मुख्य शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए और अनियंत्रित समर्थकों को रोकने के लिए सेना को बुलाया गया।
संपादक की पसंद