1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में विचित्र बच्चे ने लिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान, कहा-ना ऐसा देखा, ना सुना

पाकिस्तान में विचित्र बच्चे ने लिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान, कहा-ना ऐसा देखा, ना सुना

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 29, 2023 09:38 am IST,  Updated : Apr 29, 2023 09:40 am IST

पाकिस्तान में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया है जिसके दो मूत्रमार्ग हैं और गुदाद्वार नहीं है। डॉक्टर भी इस बच्चे को देखकर हैरान हैं। जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा है-

unique baby boy- India TV Hindi
पाकिस्तान में विचित्र बच्चे का जन्म Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान: इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक पेपर के अनुसार, पाकिस्तान में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। बच्चे का जन्म दो लिंगों (two penises)और बिना गुदा द्वार (anus) के हुआ था। डिपहेलिया के रूप में जानी जाने वाली ये दुर्लभ घटना है। इस चिकित्सा घटना में 6 मिलियन बच्चों में से एक ऐसा बच्चा जन्म लेता है। इस अद्भुत बच्चे का जन्म इस्लामाबाद में हुआ है।बच्चे के जन्म के बाद डक्टरों ने बताया है कि एक कोलोनोस्कोपी के माध्यम से बनाए गए  छिद्र के माध्यम से बच्चा मल त्याग करने में सक्षम होगा।

एक बच्चे के दो पेनिस, दोनों से किया पेशाब

जर्नल के मुताबिक, बच्चे के जन्म के समय पेनिस 'नॉर्मल शेप' के होते हैं, लेकिन इस अद्भुत बच्चे के दो पेनिस हैं जो एक दूसरे से 1 सेंटीमीटर लंबा है। स्कैन के अनुसार, बच्चे ने दोनों लिंगों से पेशाब किया क्योंकि उसके पास दो मूत्रमार्गों से जुड़ा एक ही मूत्राशय था। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बच्चों के अस्पताल के सर्जनों ने इसका कारण बताए बिना कहा कि अतिरिक्त लिंग को हटाने के लिए कोई सर्जरी अबतक नहीं की गई है।

डॉक्टरों ने इसे चिकित्सा इतिहास में अद्वितीय घटना है, ऐसे मामला पहली बार साल 1609 में दर्ज किया गया  था।  डॉक्टरों ने बताया कि 36 सप्ताह के बाद पैदा हुए शिशु को कथित तौर पर दो दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई। बच्चे का जन्म दोषों का कोई पारिवारिक इतिहास नहीं है।

सर्जरी से हो सकता है इलाज

डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी कोई खास वजह पता नहीं चली है  जिसके परिणामस्वरूप डिपहेलिया होता है। डॉक्टरों ने बताया कि  यह तब विकसित होता है जब गर्भ में जननांग बनते हैं। पूर्ण और आंशिक डिपहेलिया होता है, जब दोनों लिंग या तो अच्छी तरह से विकसित होते हैं या जब एक क्रमशः छोटा या विकृत होता है। नवीनतम रिपोर्ट किए गए मामले में, एक लिंग का माप 1.5cm था, जबकि दूसरा 2.5cm था।

आंशिक डिपहेलिया के मामलों में, सर्जरी से एक लिंग को हटा दिया जाता है, जबकि रोगी की परेशानी के अनुसार फुल डिपहेलिया का इलाज किया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, 1 प्रतिशत डिपहेलिया रोगियों को अपने मलाशय के साथ भी समस्या का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

'खिलाड़ी मेडल जीतकर आए तो घर चाय पर बुलाया अब क्यों नहीं?' पहलवानों के साथ दंगल में उतरीं प्रियंका गांधी

चीख रही थी छात्रा-अब छोड़ दीजिए सर.. छेड़खानी का Viral Video देख आपका भी खून खौल उठेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश