1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन को ईरान से है बड़ा खतरा, खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा; दी गई चेतावनी

ब्रिटेन को ईरान से है बड़ा खतरा, खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा; दी गई चेतावनी

 Published : Jul 10, 2025 07:57 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 07:57 pm IST

ब्रिटेन की एक खुफिया समिति ने ईरान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खुफिया समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खतरा रूस से उत्पन्न खतरे के बराबर है।

Ayatollah Khomeini- India TV Hindi
Ayatollah Khomeini Image Source : AP

लंदन: ब्रिटेन की एक खुफिया समिति ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2022 से ब्रिटिश धरती पर ईरान की तरफ से लोगों के लिए खतरा काफी बढ़ गया है। संसद की खुफिया एवं सुरक्षा समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईरान से नाराज लोगों, यहूदियों और इजरायली लोगों के लिए खतरा रूस से उत्पन्न खतरे के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2022 से अगस्त 2023 के बीच ब्रिटिश नागरिकों या निवासियों की हत्या या अपहरण के कम से कम 15 प्रयास हुए हैं। 

ईरानी दूतावास ने क्या कहा?

ब्रिटिश संसद के सदस्य और समिति के अध्यक्ष केवन जोन्स ने कहा, ‘‘ब्रिटेन को ईरान से व्यापक, सतत और अप्रत्याशित खतरा है।’’ लंदन स्थित ईरानी दूतावास ने रिपोर्ट के निष्कर्षों का खंडन करते हुए उन्हें ‘‘निराधार, राजनीति से प्रेरित और शत्रुतापूर्ण आरोप’’ करार दिया है। 

खुफिया एजेंसी ने दी थी चेतावनी

खुफिया समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान रूस या चीन जितना रणनीतिक नहीं है और वह किसी सुसंगत योजना के बजाय ‘‘जोखिम लेने की उच्च प्रवृत्ति’’ रखता है। पिछले साल, ब्रिटेन की घरेलू खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने रूस और ईरान द्वारा ब्रिटेन की धरती पर हत्या, साजिश और अन्य अपराधों के प्रयासों में आश्चर्यजनक वृद्धि की चेतावनी दी थी। 

ईरान ने दी है ट्रंप को धमकी

ब्रिटेन की एक खुफिया समिति की रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब ईरानी अधिकारी ने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप अब अपने फ्लोरिडा वाले घर, मार-ए-लागो में सुरक्षित नहीं हैं। अधिकारी ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि उन्हें (ट्रंप को) धूप सेंकते समय भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और एक बड़े राजनीतिक शख्स जावेद लारीजानी ने टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के कार्यों ने उन्हें निशाने पर ला दिया है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर बनेंगे देश के राष्ट्रपति? जानें क्या बोले गृह मंत्री मोहसिन नकवी

अमेरिका के वाशिंगटन में दिखा बादलों को अद्भुत नजारा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश