1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीनी हैकर्स के निशाने पर अमेरिका की कोरोना वैक्सीन, समाचार एजेंसी का दावा

चीनी हैकर्स के निशाने पर अमेरिका की कोरोना वैक्सीन, समाचार एजेंसी का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 01:05 pm IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस को फैलाने वाले देश चीन से जुड़े हैकर्स इस महामारी के लिए बनने वाली वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) से जुड़ी रिसर्च को चुराने का प्रयास कर रहे हैं।

चीनी हैकर्स के निशाने पर अमेरिका की कोरोना वैक्सीन, समाचार एजेंसी का दावा- India TV Hindi
चीनी हैकर्स के निशाने पर अमेरिका की कोरोना वैक्सीन, समाचार एजेंसी का दावा Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस को फैलाने वाले देश चीन से जुड़े हैकर्स इस महामारी के लिए बनने वाली वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) से जुड़ी रिसर्च को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। चीन की जासूसी से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखने वाली अमेरिकी सिक्योरिटी एजेंसी ने यह दावा किया है। अंग्रेजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते अमेरिका में न्याय विभाग ने 2 चीनी नागरिकों पर जासूसी का आरोप लगाया है।

अमेरिका की कंपनी मॉडेरना (Moderna Inc) कोरोना वायरस को लेकर जो वैक्सीन बना रही है, वह इस समय दुनिया की अन्य वैक्सीन से ट्रायल के मामले में आगे चल रही है। आरोप है कि चीनी हैकरों ने मॉडेरना के अलावा 2 और अमेरिकी कंपनियों की वैक्सीन का रिसर्च डाटा भी चुराने का प्रयास किया है। हालांकि, कोरोना वैक्सीन का रिसर्च डाटा चुराने में चीनी हैकर्स कितने कामयाब हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। 

चीन के ऊपर पहले भी दुनियाभर में हैकिंग के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, इस बार मामला कोरोना वैक्सीन से जुड़ा है और ऐसे में यह आरोप हैरान करने वाले हैं। अगर आरोप सही है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से घट चुकी चीन की विश्वसनीयता और भी नीचे गिरेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश