1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने कहा "मैं मुंबई में NBA बास्केटबाल मैच देखने आ सकता हूं" मोदी ने कहा 'सपरिवार' आइए

ट्रंप ने कहा "मैं मुंबई में NBA बास्केटबाल मैच देखने आ सकता हूं" मोदी ने कहा 'सपरिवार' आइए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 07:45 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 07:45 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुम्बई में होने वाली एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की रविवार को इच्छा व्यक्त की ।

Trump in Howdy Modi- India TV Hindi
Trump in Howdy Modi

ह्यूस्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुम्बई में होने वाली एनबीए बास्केट बॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की रविवार को इच्छा व्यक्त की । साथ ही ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या उन्हें निमंत्रण है? ट्रंप ने यहां एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी यह मंशा जाहिर की। 

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले सप्ताह मुम्बई में एनबीए बास्केटबाल प्रतियोगिता होने वाली है । यह भारत में ऐसा पहला एनबीए बास्केटबाल गेम होगा । ’’ उन्होंने मोदी से पूछा, ‘‘ क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं ।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं आ सकता हूं । सतर्क रहें (ध्यान दें), मैं आ सकता हूं।’’ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया । इससे पहले इस कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में ‘‘भारत का मित्र’’ करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश