Highlights
- कोरोना की पहली मरीज मध्य चीनी शहर वुहान के हुआनान जंतु बाजार में काम करती थी।
- अभी तक यह माना जा रहा था कि वायरस सबसे पहले वुहान के एक अकाउंटेंट में मिला था।
- वुहान में कोरोना वायरस पहली बार 2019 में सामने आया था जो महामारी में बदल गया।
न्यूयॉर्क: कोविड-19 का लक्षणयुक्त पहला ज्ञात मामला चीन के वुहान में एक थोक खाद्य बाजार में एक महिला सीफूड विक्रेता का था। अभी तक यह माना जा रहा था कि वायरस सबसे पहले वुहान के एक अकाउंटेंट में मिला था। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है जिससे घातक बीमारी की उत्पत्ति की विश्व स्वास्थ्य संगठन की जांच से संबंधित प्रारंभिक कालक्रम गलत साबित हो सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स में गुरुवार को प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली मरीज मध्य चीनी शहर वुहान के हुआनान जंतु बाजार में काम करती थी।
Related Stories
वुहान में मिला था कोरोना का पहले केस
बता दें कि वुहान शहर वह जगह है जहां कोरोना वायरस पहली बार 2019 में सामने आया था जो महामारी में बदल गया। साइंस पत्रिका में गुरुवार को पब्लिश हुई स्टडी में एरिजोना यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी और विकास जीव विज्ञान के प्रमुख माइकल वोरोबे ने कहा कि एकाउंटेंट को व्यापक रूप से कोविड-19 पीड़ित पहला व्यक्ति माना जाता था जिसने कहा था कि उसके पहले लक्षण 16 दिसंबर को दिखाई दिए।
‘वोरोबे का पड़ताल कार्य अच्छा है’
अध्ययन में कहा गया है, ‘उसके (एकाउंटेंट) लक्षण हुआनन बाजार में काम करने वाले लोगों से जुड़े कई मामलों के बाद सामने आए, जहां 11 दिसंबर को बीमारी की शुरुआत के साथ एक महिला सीफूड विक्रेता से संबंधित मामला पहला ज्ञात मामला बन गया।’ WHO द्वारा चुने गए महामारी जांचकर्ताओं में से एक सहित कई विशेषज्ञों ने कहा कि वोरोबे का पड़ताल कार्य अच्छा है और कोविड का पहला ज्ञात मामला सर्वाधिक संभावना के साथ सीफूड विक्रेता से जुड़ा मामला हो सकता है।
एकाउंटेंट से जुड़े मामले को बताया था पहला केस
जनवरी में, WHO द्वारा चुने गए अनुसंधाकर्ताओं ने चीन का दौरा किया था और उस एकाउंटेंट से बात की थी जिसे दिसंबर में कोरोना वायरस संबंधी लक्षण हुए थे। इन अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मार्च 2021 में रिपोर्ट में एकाउंटेंट से जुड़े मामले को पहला ज्ञात मामला बताया गया था।