1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के एरिजोना में हुई दो भारतीय छात्रों की मौत, परिवार ने सरकार से की भावुक अपील

अमेरिका के एरिजोना में हुई दो भारतीय छात्रों की मौत, परिवार ने सरकार से की भावुक अपील

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 23, 2024 11:56 am IST,  Updated : Apr 23, 2024 11:56 am IST

अमेरिका में एक बार फिर भारतीय छात्रों की मौत हुई है। एरिजोना में हुए सड़क हादसे में भारतीय छात्रों की मौत हुई है। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

अमेरिका सड़क हादसे में भारतीय छात्रों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका सड़क हादसे में भारतीय छात्रों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका से एक बार फिर भारतीयों के लिए बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास दो कारों के बीच जोरदार  टक्कर हुई है जिसमें भारतीय छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक छात्रों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है। दोनों ही छात्र भारत के थे और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे। 

कारों के बीच हुई टक्कर 

पेरिया पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘स्टेट रूट- 74’ के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब छह बजकर 18 मिनट दो कारों के बीच टक्कर हो गई। पुलिस ने कहा, ''यह पता लगाया जा रहा है कि वाहनों में टक्कर कैसे हुई ।'' पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

तेलंगाना के रहने वाले थे छात्र 

जानकारी के अनुसार, निवेश मुक्का तेलंगाना के करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था और गौतम पारसी जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के समय दोनों अपने दोस्तों के साथ यूननिवर्सिटी से  घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी थी। दोनों ही छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को घर लाने में मदद की अपील की है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

मालदीव में चुनाव नतीजे आने के बाद चीन ने चल दी चाल, जल्द दिखेगा 'ड्रैगन' के इस दांव का असर

मलेशिया में सेना के 2 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 10 क्रू मेंबर्स की मौत; सामने आया हादसे का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश