1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ग्रीनलैंड के समंदर में फंसा जहाज, निकालने की सभी कोशिशें विफल, शिप में 206 यात्री सवार

ग्रीनलैंड के समंदर में फंसा जहाज, निकालने की सभी कोशिशें विफल, शिप में 206 यात्री सवार

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Sep 14, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 03:49 pm IST

ग्रीनलैंड में फंसे जहाज में 206 यात्री सवार हैं और तेज लहरों का इस्तेमाल कर इसे निकालने का प्रयास किया गया। तीन बार कोशिशें की गईं,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।

ग्रीनलैंड के समंदर में फंसा जहाज- India TV Hindi
ग्रीनलैंड के समंदर में फंसा जहाज Image Source : FILE

Greenland: ग्रीनलैंड के समंदर में एक जहाज फंस गया है। इस जहाज को निकालने की सभी कोशिशें अभी तक विफल रही है। दिक्कत की बात यह है कि इस जहाज में 206 यात्री सवार हैं। इन सबकी जान जोखिम में है। ‘एमवी ओशियन एक्स्पलोरर’ नाम के इस जहाज में 206 यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार ग्रीनलैंड में फंसे बहमास के झंडे वाले क्रूज जहाज को निकालने का एक और प्रयास विफल रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि इस जहाज में 206 यात्री सवार हैं और तेज लहरों का इस्तेमाल कर इसे निकालने का प्रयास किया गया। ‘एमवी ओशियन एक्सप्लोरर’ नामक इस जहाज को निकालने की यह ​तीसरी कोशिश थी। इस सप्ताह की शुरुआत में जहाज ने दो बार तेज लहरों के बीच खुद ही निकलने की कोशिश की थी। क्रूज जहाज सोमवार को आर्कटिक सर्कल पर ‘एल्पेफजॉर्ड’ में फंस गया था, जो नॉर्थ-ईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क में पड़ता है। पार्क का 80 प्रतिशत हिस्सा हमेशा बर्फ से ढका रहता है।

कई देशों के यात्री हैं इस शिप पर सवार

जहाज को निकालने के अभियान में कॉर्डिनेट कर रही डेनमार्क की संयुक्त आर्कटिक कमान ने कहा, “दुर्भाग्यवश, कोशिश सफल नहीं हो पाई।' क्रूज जहाज ऑस्ट्रेलिया स्थित ऑरोरा एक्सपीडिशन द्वारा संचालित है और इस पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के यात्री सवार हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने ऑस्ट्रेलिया के एक रिटायर्ड जोड़े, स्टीवन फ्रेज़र और जीना हिल के हवाले से कहा,‘क्रूज पर बहुत सारे अमीर वृद्ध जोड़े हैं और सब ठीक ठाक हैं। यह थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन हम दुनिया के एक खूबसूरत हिस्से में हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश