1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. साउथ डकोटा वायुसेना अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी बमवर्षक विमान, ऐसे बची चालक दल के 4 सदस्यों की जान

साउथ डकोटा वायुसेना अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी बमवर्षक विमान, ऐसे बची चालक दल के 4 सदस्यों की जान

 Published : Jan 05, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 01:08 pm IST

अमेरिका में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी वायुसेना के बी-1लांसर बमवर्षक में चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। दुर्घटना के समय यह साउथ डकोटा हवाई अड्डे पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। मगर दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसे का शिकार हो गया।

साउथ डकोटा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी बमवर्षक।- India TV Hindi
साउथ डकोटा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी बमवर्षक। Image Source : AP

जापान के बाद अब अमेरिका में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि यह यात्री विमान था। अमेरिका सेना का यह बमवर्षक विमान था, जिसमें चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। घटना साउथ डकोटा के एल्सवर्थ वायु सेना अड्डे की है। यहां का एक बी-1 लांसर बमवर्षक विमान बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि चालक दल के सभी चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अमेरिकी वायु सेना ने यह जानकारी दी है। चालक दल के सदस्यों की जान बचने के बाद अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। खराब मौसम की वजह से दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है। 
 
एल्सवर्थ में 28वें बॉम्ब विंग ने एक बयान में बताया कि बी-1 (बृहस्पतिवार) शाम लगभग पांच बजकर 50 मिनट पर वायु सेना अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय यह एक प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दौरान विमान में चार लोग सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हवाई क्षेत्र की स्थितियों को रिकॉर्ड करने वाले स्वचालित मौसम रिपोर्टिंग उपकरण के अनुसार दुर्घटना के समय शून्य तापमान और बादल छाए रहने की वजह से अड्डे पर दृश्यता काफी कम थी। माना जा रहा है कि पॉयलट को दृश्यता कम होने की वजह से कुछ साफ नजर नहीं आया। इसलिए यह दुर्घटना का शिकार हो गया। 

बी-1 है सुपरसोनिक बमवर्षक

बी-1 अमेरिका का एक सुपरसोनिक बमवर्षक विमान है, जिसे 1980 के दशक में पहली बार सेवा में शामिल किया गया था। इसका उपयोग एशिया-प्रशांत क्षेत्र और अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियानों में हवाई सहायता मिशन के दौरान किया गया था। इसमें परमाणु हथियारों को लाने-ले जाने की अनुमति नहीं होती। मगर यह अमेरिका के खतरनाक बमवर्षकों में से एक है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

रूस ने उत्तर कोरियाई मिसाइलों से किया कीव पर हमला, अमेरिकी सहायता खत्म होने पर ईरान की शरण में भागा यूक्रेन

चीन के साथ सीमा पर सामान्य नहीं हैं संबंध, पैंगोंग झील से लेकर पूर्वी लद्दाख तक विदेश मंत्रालय ने बताए ताजा हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश