बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है। गुरुवार को पहले चरण का मतदान तो हो चुका है, अब मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होना है। 14 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी। दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दल जोर लगाए हुए हैं।
अररिया कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उनके जिले में मंगलवार का दिन पोलिंग डे के रूप में तय किया गया है। 2358 बूथ के लिए पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। सभी टीमों को पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच होगा। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा जताया और लोगों से बड़ी संख्या में घर से निकलकर मतदान करने की अपील की।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार में राष्ट्रीय जनता दल भ्रमित भी है और बिखरा हुआ भी। भ्रमित इसलिए क्योंकि राजद नेता तेजस्वी यादव पिछले जनवरी से ही घोषणाएं और घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। उन्होंने 4 तारीख को नया घोषणापत्र जारी किया। जनता जानती है कि लालू प्रसाद का परिवार लूट, अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। चुनाव हारने के डर से वे चुनाव आयोग, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने पहले ही वोट चोरी के नारे लगाने शुरू कर दिए हैं।"
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिला प्रशासन मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान से 72 घंटे पहले इंडो-नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, शराब या नकदी के आवागमन पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश,ईवीएम और सुरक्षा सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों की निगरानी में सभी दल शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद कहते हैं, "यह चुनाव जंगल राज और सुशासन के बीच है। तेजस्वी अपने पिता की कुशासन, भ्रष्टाचार और भय की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। तेजस्वी यादव अभी भी अपने पिता की जंगल राज की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बार जब नीतीश कुमार लालू परिवार से अलग हुए, तो उन्होंने कहा कि उनके पास बिहार में भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है।"
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "पीएम ने इतनी सारी सभाएं कीं, कम से कम उन्हें हमें एक रोडमैप तो देना चाहिए कि अगले पांच सालों में बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे। अब वो तरह-तरह के गाने गा रहे हैं। कौन सी वेब सीरीज देख रहे हैं? प्रधानमंत्री को इतनी फुर्सत है। तेजस्वी यहां नौकरियां बांटते हैं। प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी नहीं दिखी। क्या प्रधानमंत्री ने इन लोगों से कोई सवाल पूछा? इन लोगों से कोई सवाल नहीं करता। पीएम ने बिहार के कुख्यात अपराधियों के साथ मंच साझा किया। क्या प्रधानमंत्री उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, राजवल्लभ और अनंत सिंह को संत मानते हैं। पीएम ने तो सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा के लिए स्पेशल पास भी जारी किया और उसे एयरपोर्ट बुलाकर उसकी पीठ थपथपाई। बीजेपी में शामिल हो जाओगे तो तुम्हारे पाप धुल जाएंगे। गंगा में नहाने की कोई गारंटी नहीं है कि तुम्हारे पाप धुलेंगे या नहीं नहीं। वे जो भी करें, इस बात की गारंटी है कि उनके पाप धुल जायेंगे।"
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को था। आज 10 नवंबर है। 4 दिन बाद भी डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया है। पहले, वे उसी दिन मैन्युअल रूप से बता देते थे। डेटा क्यों छिपाया जा रहा है? मतदान 11 नवंबर को है और मतदान 14 तारीख को है। लेकिन आपको 4 दिनों से ज़्यादा पता नहीं चलेगा कि कितने वोट पड़े। भाजपा अपने पापों को करती रहेगी और चुनाव आयोग पर्दा डालता रहेगा। चुनाव आयोग मर चुका है और एक उपकरण बन गया है।"
दूसरे चरण के मतदान से पहले JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने की संभावना है, यह नीतीश लहर है। मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद नीतीश कुमार की नेतृत्व में NDA की बनने वाली सरकार को दे दिया है। महिलाएं खासी उत्साहित हैं। उनके जीवन में बड़े बदलाव का एक रोडमैप नीतीश कुमार ने सुनिश्चित किया है, आज नौजवान और महिलाएं पूरी मजबूती से NDA के साथ खड़ी हैं।"
भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा, "तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। हर घंटे मतदान के आकडे आ रहे थे। पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। ज़ाहिर बात है कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की नींद उड़ी हुई है। उन्हें पता है कि सत्ता उनके हाथ से निकल गई है। अब वे सिर्फ 20 सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं।"
क्या इस चुनाव में महिला और युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे? यह पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर युवा और महिला मतदाता एकजुट हो जाते हैं। उन्हें उम्मीद है कि हमारा नेतृत्व उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है। इसलिए वे आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। इस बार उम्मीद है कि आकांक्षाएं पूरी होंगी।"
जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम जीतेंगे, हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी।" जब उनसे पूछा गया कि राज्य में सरकार किसकी बनेगी, तो उन्होंने कहा, "देखते हैं क्या होता है। 14 नवंबर को पता चल जाएगा। नतीजे 14 तारीख को ही आएंगे। मैं सर्वज्ञ नहीं हूं, इसलिए आपको कुछ नहीं बता सकता।"
रक्सौल से आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी सुरेश प्रसाद यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
जब तेज प्रताप से पूछा गया कि राज्य में सरकार किसकी बनेगी, तो उन्होंने कहा, "देखते हैं क्या होता है। 14 नवंबर को पता चल जाएगा... नतीजे 14 तारीख को ही आएंगे। मैं सर्वज्ञ नहीं हूं, इसलिए आपको कुछ नहीं बता सकता।"
जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव कहते हैं, "हम जीतेंगे... हमारी पार्टी 10-15 सीटें जीतेगी."
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार 20 साल में सबसे पीछे हुआ है। बिहार के लोग इस बार नौकरी वाली सरकार को ला रहे हैं। बिहार के लोग इतिहास रचने जा रहे हैं।
राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में इस बार बदलाव का मूड दिख रहा है। बिहार हर तरह से त्रस्त है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। पहले चरण में जिस तरह से बिहार की जनता ने NDA का साथ दिया है, हम कह सकते हैं कि बिहार में हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। कल भी ऐतिहासिक मतदान होगा।"
वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। अगर राहुल गांधी में थोड़ी सी भी काबिलीयत है, तो महाराष्ट्र और हरियाणा में केस करना चाहिए। केवल हल्ला करने से नहीं होता। SIR पर भी हल्ला किया। इनका हारना तय है। ये पहले से वातावरण बना रहे हैं।"
यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "बिहार में खुशहाली लाने और एनडीए सरकार को सत्ता में लाने के लिए, लोगों को अपने वोट के ज़रिए अपनी समस्याओं का समाधान करना होगा। विकास तभी होता है जब केंद्र और राज्य सरकारें एक जैसी हों। लोग 'बिहारी' शब्द को अपमानजनक मानते थे। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार को फिर से बेहतर बनाने का फैसला किया। जैसे उत्तर प्रदेश 'उत्तम प्रदेश' बना, वैसे ही पीएम मोदी ने सोचा कि बिहार भी 'उत्तम प्रदेश' बने।"
भाजपा नेता महेश शर्मा ने कहा, "बिहार की जनता ने भी महसूस किया है कि पिछले 20 सालों में बिहार अपने शिखर पर पहुंचा है, और पिछले 20 सालों का इतिहास आज भी लोगों की स्मृतियों में ताज़ा है। जब आप उनकी तुलना करते हैं, तो उन्हें लगता है कि आज का बिहार विकास के एक नए सफ़र पर चल पड़ा है। महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम हो रहा है। मेरा मानना है कि इन सबके कारण, इस बार एनडीए लगभग 160 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्हें लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार कहीं बेहतर सरकार होगी।"
सीएम नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "... जहां तक नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का सवाल है, वह हर दिन 250 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। पिछले दो महीनों से मैं उनके लगातार संपर्क में हूं। मैं उन्हें पिछले 20-25 वर्षों से जानता हूं और मुझे कोई अंतर नहीं दिखता। हम किसी की उम्र के आधार पर उसके स्वास्थ्य का आकलन कैसे कर सकते हैं? एनडीए के सभी दलों के बीच पूर्ण एकता, समझ और विश्वास है"
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यह हार का बहाना मात्र है। उन्हें पहले से ही पता है कि वे जीतने वाले नहीं हैं। बिहार के लोग आज भी 'जंगल राज' के दिनों को याद करते हैं - उस दौर का भय, अराजकता और अपराध। आज उन्हें विकास, सुशासन और कल्याण दिखाई दे रहा है। मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए - 14 नवंबर को एनडीए बंपर जीत दर्ज करेगा और राजद पूरी तरह बिखर जाएगा। लालू जी का परिवार पहले ही बिखर चुका है; तेजप्रताप ने तेजस्वी का 'तेज' कम कर दिया है, और बाकी काम राहुल गांधी ने पूरा कर दिया।"
केंद्रीय मंत्री और भाजपा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से जब पूछा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ क्यों नहीं दिख रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "यह हमारी योजना का हिस्सा है। हमने तय किया है कि हम सभी अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे।" उन्होंने कहा, "चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के निमंत्रण पर 7-8 सरकारी कार्यक्रमों में भाग लिया था। 24 अक्टूबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर के गाँव समस्तीपुर में चुनाव प्रचार शुरू हुआ, जहां प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान सहित एनडीए के सभी नेता मौजूद थे। यह हमारी योजना का हिस्सा है। हमने तय किया है कि हम सभी अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे।"
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "अगर वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस जीतती कैसे है? कांग्रेस वोट चोरी कर रही है क्या? यह सब बकवास करने से कोई फायदा नहीं है। इस बार बिहार चुनाव में कांग्रेस साफ हो जाएगी।"
दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "कल 122 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। हम आश्वस्त हैं कि जिस प्रकार से पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई थी, कल के मतदान में भी हमें बंपर आशीर्वाद मिलेगा। 14 नवंबर को NDA दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।"
11 नवंबर को होने वाले बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा के विभिन्न बिंदुओं को 72 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। आज सुबह के दृश्य।
केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा, "निश्चित रूप से एक बार फिर से NDA की मजबूत सरकार बनेगी। लोगों में उत्साह है और लोग विकसित बिहार के लिए मतदान करने जा रहे हैं।" राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप पर उन्होंने कहा, "विपक्ष के कुछ साथी ऐसे हैं जो चुनाव में हार से पहले ही कारण ढूंढ लेते हैं कि किसके माथे पर ठिकड़ा फोड़ना है। नेता वो नहीं होता है जो जीत अपने सिर ले और हार को दूसरे लोगों के सिर थोप दे। बिहार की जनता यह अच्छे से समझती है और वो ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आएगी।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कहा, "राहुल गांधी कभी कुछ बोलते हैं तो कभी कुछ और बोलते हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी को ये याद नहीं है कि उनकी तीन पीढ़ियों ने शासन किया है और तीन पीढ़ियों तक शासन करने के बाद भी यदि आपके पास कोई विषय नहीं है तो राहुल गांधी को कहीं आराम से बैठ ही जाना चाहिए। राहुल बाबा संविधान को कोई खतरा नहीं है। आप वोट चोरी की बात कर रहे हैं। जानें कौन उन्हें इस प्रकार की स्क्रिप्ट लिख कर देता है। पहले तो उन्हें ही सम्मानित किया जाना चाहिए।"
इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पहली बार बिहार में प्रचार किया। उन्होंने 10 रैलियां और एक रोड शो किया। खराब मौसम के कारण उन्हें एक सभा रद्द करनी पड़ी जब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे व्यापक और सघन प्रचार अभियान चलाया। वे कई दिनों से बिहार में ही डेरा डाले हुए थे और और उन्होंने 37 सभाएं की। अमित शाह ने रविवार को सासाराम और अरवल में सभाएं कीं। ये दोनों इलाके भाजपा के लिए अपेक्षाकृत कमजोर माने जाते हैं और इसलिए शाह की विशेष निगाह में रहे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज और पूर्णिया जिलों में रैलियां कीं। यह इलाका मुस्लिम आबादी वाला है और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए अहम माना जाता है। राहुल गांधी ने कुल 15 जनसभाएं कीं। उन्होंने कुछ माह पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी, जिसमें उन्हें जनसमर्थन मिला, हालांकि ‘वोट चोरी’ के उनके आरोप चुनावी मुद्दा नहीं बन पाए।
आज दिन भर बिहार में चुनाव प्रचार पर रोक लगी रहेगी, जिसके बाद कल सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में बिहार में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बिहार के लिए अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत वाला मतदान रहा है।
मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी बूथों पर तैयारियां चल रही हैं।
बिहार में पहले चरण का मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया था, जिसके बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है।
संपादक की पसंद