1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- "हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी"

बिहार: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- "हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी"

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 07, 2026 09:37 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 09:37 pm IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी। कोई भी गाली देगा तो चुप मत रहिए।

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव Image Source : TEJASHWI YADAV/RJD

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद आज पार्टी कार्यालय में पहुंचे, जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस समारोह के दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भविष्य की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, आलोक मेहता समेत अन्‍य नेता व कार्यकर्ता उपस्‍थ‍ित थे।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने कहा, "पार्टी और लालू प्रसाद यादव की विचारधारा के लिए काम करने वाले लोगों को अब चुप रहने की जरूरत नहीं है। कोई भी गाली देगा तो चुप मत रहिए। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जैसा करोगे, वैसा भरोगे। मुझे किसी तरह की हड़बड़ी नहीं है। अभी इनका समय है, लेकिन हमारा दौर भी आएगा। राजद जनता की आवाज लगातार उठाती रहेगी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।"

हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा, "हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी। जब मुंछ भी नहीं आई थी, तब सीबीआई और ईडी का केस करवा दिया गया। नीतीश जी को भाजपा के साथ जाना था, उनको हमें हटाने का कोई मौका नहीं मिल रहा था। तब मुकदमा करा दिया गया।" 

तेजस्वी ने कहा, "मुझे सबसे युवा डिप्‍टी सीएम बनने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ। चाचा जी पलट गए तब नेता प्रति‍पक्ष बने। राजद में मुझे इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है, अब लालू यादव का सपना साकार करना है। बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना है। मेरा सपना है कि RJD को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिले।"

तेजस्वी ने कहा, "होली के बाद वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे। नीतीश कुमार सिर्फ अधिकारियों के मुख्यमंत्री रहेंगे। वह लीडर नहीं बन सकते। बिहार में अगर कोई लीडर है तो वह लालू प्रसाद हैं। NDA नेताओं का एकमात्र काम 24 घंटे लालू प्रसाद और तेजस्वी को गाली देना है।"

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा, "हम पर भरोसा जताने के लिए लालूजी का धन्यवाद! भाजपा की विभाजनकारी और देश विरोधी राजनीति से आदरणीय लालू यादव ने बार-बार देशवासियों को चेताया था लेकिन सत्तालोभ में अपने आप को सेक्युलर बताने वाली पार्टियां जाकर भाजपा की गोद में बैठ गईं! लेकिन राजद ना भाजपा के सामने कभी झुकेगी, ना भाजपा की एजेंसियों से कभी डरेगी और ना ही कभी बीजेपी के साथ समझौता करेगी!"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।