1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं ओवैसी', AIMIM प्रमुख पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला

'गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं ओवैसी', AIMIM प्रमुख पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला

 Published : Sep 26, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 12:52 pm IST

बिहार के सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और भाजपा-जदयू समेत विभिन्न दलों पर हमला बोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी बेगूसराय में भी सभा करने वाले हैं। अब भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है।

giriraj singh vs asaduddin owaisi- India TV Hindi
गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर बोला हमला। Image Source : PTI

बिहार में मुस्लिम वोटों की लड़ाई तेज हो गई है। AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने औवेसी पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे ओवैसी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने आगे ये भी कहा कि ओवैसी गजवा-ए-हिंद बनाना चाहते हैं।

सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे ओवैसी

दरअसल, ओवैसी बिहार के सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा का ये तीसरा दिन है। ओवैसी आज किशनगंज से पूर्णिया पहुंचेंगे। वह डगरुआ और बायसी होते हुए अमौर विधानसभा तक पहुंचेंगे और फिर सभा को संबोधित करते के बाद वो वापस किशनगंज लौट जाएंगे। उनकी ये यात्रा 27 सितंबर को कटिहार पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी बेगूसराय में भी सभा करने वाले हैं।

गिरिराज सिंह क्या बोले?

ओवैसी की सीमांचल न्याय यात्रा और बेगूसराय में होने वाली सभा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा-"वह मुसलमानों के नेता हैं। वह मुसलमानों को भड़काते हैं। वह और कांग्रेस गृह युद्ध चाहते हैं और कुछ नहीं। वे गजवा-ए-हिंद के पक्षधर हैं और देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने वाला है। हमारे पूर्वजों ने गलती की थी। अगर उन्होंने 1948 में ओवैसी जैसे लोगों को पाकिस्तान भेज दिया होता और पाकिस्तान से हिंदुओं को यहां लाया गया होता, तो वह यहां पैदा नहीं होते।"

सीमांचल पर क्यों है ओवैसी का फोकस?

दरअसल, बिहार चुनाव में सीमांचल क्षेत्र ओवैसी का एकमात्र फोकस बना हुआ है। इसका कारण है कि सीमांचल की सीटों पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या काफी अच्छी खासी है। पिछली बार 2020 के चुनाव में सीमांचल में ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं। लेकिन अब उनकी पार्टी का सिर्फ एक विधायक बचा है। चार विधायक पार्टी छोड़कर RJD के साथ जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- एक महीने में ही पप्पू यादव की Y+ सिक्योरिटी हटाई गई, भड़के सांसद ने नीतीश के करीबी नेता पर साधा निशाना

तेज प्रताप की पार्टी का चुनाव चिह्न आया सामने, नए पोस्टर में इन 5 शख्सियत की तस्वीर भी दिखी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।