1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू का बड़ा दांव, तेज प्रताप की 'साली' करिश्मा राय को दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

लालू का बड़ा दांव, तेज प्रताप की 'साली' करिश्मा राय को दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 16, 2025 08:56 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 09:07 am IST

लालू प्रसाद यादव द्वारा परसा से डॉ. करिश्मा राय को टिकट देने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी ने गजब की करवट ली है। करिश्मा लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की बड़ी चचेरी बहन लगती है।

karishma rai aishwarya rai- India TV Hindi
डॉ. करिश्मा राय और ऐश्वर्या राय। Image Source : X- @DRKARISHMARAI/PTI

बिहार की सियासत में नया मोड़ आया है जब लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन डॉ. करिश्मा राय को सारण की परसा सीट से टिकट दिया। पेशे से डेंटिस्ट करिश्मा पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती है। दूसरी तरफ जेडीयू ने ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय का परसा से टिकट काट दिया है और कुछ दिन पहले RJD से जेडीयू में शामिल हुए छोटेलाल राय को सिंबल दिया है। छोटे लाल यहीं से राजद के सिटिंग विधायक थे, पिछले चुनाव में छोटे लाल ने चंद्रिका राय को 17000 वोट से हराया था। 

कौन हैं करिश्‍मा राय?

करिश्मा, चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की पुत्री और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की बड़ी बहन हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने करिश्मा को RJD में शामिल कराया था। पेशे से डेंटिस्ट करिश्मा को तेजस्वी ने धूमधाम से पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। करिश्मा ने भी राजद में शामिल होते ही  तेजस्वी के बड़े भाई और अपने जीजा तेज प्रताप को बिहार का सबसे प्यारा नेता बताया था। करिश्मा ने कहा था कि ऐश्वर्या की शादी से पहले ही लालू परिवार से हमारा करीबी रिश्ता है। मेरे पिता विधानचंद्र राय और लालू प्रसाद कॉलेज के दिनों से ही अच्छे मित्र रहे हैं। राजद में किसी लालच से नहीं आई हूं, बल्कि तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करने आई हूं। 

कोर्ट में चल रहा है तलाक का केस

बता दें कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चली। 6 महीने बाद ही तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी। उसके बाद से ही दोनों परिवारों के संबंध बिगड़ चुके हैं। ऐश्वर्या ने भी अपनी सास राबड़ी देवी एवं अन्य पर मारपीट कर घर से निकलने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी थी। 

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव से पहले नीतीश की जदयू को बड़ा झटका, नाराज हुए मुंगेर के इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।