1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 29 जुलाई को लॉन्च होगी माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज 10

29 जुलाई को लॉन्च होगी माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज 10

 Written By: Agency
 Published : Jul 14, 2015 08:49 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 08:52 am IST

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट 29 जुलाई को वैश्विक स्तर पर विंडोज आपरेटिंग सिस्टम का उन्नत संस्करण विंडोज 10 पेश करेगी। इस लोकप्रिय आपरेटिंग सिस्टम का ताजा संस्करण पेश किए जाने के मौके पर भारत सहित 13

29 जुलाई को लॉन्च होगी...- India TV Hindi
29 जुलाई को लॉन्च होगी विंडोज 10, जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट 29 जुलाई को वैश्विक स्तर पर विंडोज आपरेटिंग सिस्टम का उन्नत संस्करण विंडोज 10 पेश करेगी। इस लोकप्रिय आपरेटिंग सिस्टम का ताजा संस्करण पेश किए जाने के मौके पर भारत सहित 13 देशों में एक साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

माइक्रोसाफ्ट अपने आपरेटिंग सिस्टम के ताजा संस्करण को पेश करने के लिए नयी दिल्ली सहित दुनिया के 13 देशों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

माइक्रोसाफ्ट के ब्लागपोस्ट में कहा गया है कि 29 जुलाई को दुनिया के 13 देशों सिडनी, तोक्यो, सिंगापुर, बीजिंग, नयी दिल्ली, दुबई, नैरोबी, बर्लिन, जोहानिसबर्ग, मैड्रिड, लंदन, साओ पाउलो और न्यूयार्क शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

माइक्रोसाफ्ट 29 जुलाई को दुनिया के 190 देशों में मौजूदा विंडोज 8.1 के उत्तराधिकारी विंडोज 10 को पेश करेगी। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने आज कहा कि इससे प्रयोगकर्ताओं को बिना किसी बाधा के पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट्स, स्मार्टफोन और अन्य गैजट्स को स्विच करने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी कंपनी ने कहा कि पहली बार यह मुफ्त अपग्रेड सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। विंडोज 10 का मकसद एप्स को सभी उपकरणों पर समान अनुभव प्रदान करना है। यह नए वेब ब्राउजर के साथ आएगा, जो कॉरटाना के साथ एकीकृत होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।