1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित, यूपी-MP और उत्तराखंड के सीएम भी होंगे शामिल

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित, यूपी-MP और उत्तराखंड के सीएम भी होंगे शामिल

 Published : Jun 25, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 02:39 pm IST

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे वहां के विकास को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी।

central regional council meeting - India TV Hindi
मंगलवार को वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक हुई। Image Source : INDIA TV

मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल हैं। 

बस्तर को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य

बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक प्रगति हो चुकी होगी। इस विश्वास के साथ, परिषद ने बस्तर क्षेत्र को शांति, स्थायित्व और विकास के एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

CM विष्णु देव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर में इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे वहां के विकास को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर अब संघर्ष का नहीं, संभावनाओं का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।