1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पड़ोसी राज्यों से अरविंद केजरीवाल की अपील, दिल्ली में मरीज न आएं इसके लिए अपने यहां करें व्यवस्था

पड़ोसी राज्यों से अरविंद केजरीवाल की अपील, दिल्ली में मरीज न आएं इसके लिए अपने यहां करें व्यवस्था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 12:42 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल ने जो फैसला दिया है वह पूरी तरह से लागू किया जाएगा और इसपर दिल्ली सरकार की कोई असहमति नहीं है

Arvind Kejriwal appeal to neighbouring states to make...- India TV Hindi
Arvind Kejriwal appeal to neighbouring states to make proper arrangements for their own corona patientsArvind Kejriwal  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी पड़ोसी राज्यों से अपील की है कि वे सभी अपने यहां पूरी व्यवस्था करें ताकी उनके राज्य के कोरोना मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली आने की जरूरत न पड़े। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह अपील की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल ने जो फैसला दिया है वह पूरी तरह से लागू किया जाएगा और इसपर दिल्ली सरकार की कोई असहमति नहीं है। मैं खुद निकलूंगा और जहां जहां व्यवस्था करनी होगी वह की जाएगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों से अपने यहां कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था करने की अपील जरूर की है, लेकिन मौजूदा हालात में कोरोना के उपचार के लिए मरीज दिल्ली बहुत कम आ रहे हैं सिर्फ दिल्ली में रह रहे लोगों का ही उपचार हो रहा है। कोरोना काल से पहले जरूर दिल्ली के अस्पतालों में बाहर से आए लोगों का ज्यादा मात्रा में उपचार होता था। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना काल से पहले दिल्ली के अस्पतालों में जितने रोगी होते थे उनमें लगभग 50 प्रतिशत रोगी बाहर के राज्यों से आते थे। 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि आपस में न लड़ें, अगर आपस में लड़े तो कोरोना जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक सारे मिलकर नहीं लड़ेंगे तबतक कोरोना को नहीं हरा पाएंगे। दिल्ली सरकार के फैसले को उप राज्यपाल द्वारा बदलने के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच टकराव बढ़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।