1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के पीरागढ़ी कांड का रहस्य गहराया, घटना वाले दिन तांत्रिक से मिले थे तीनों मृतक; पुलिस जांच में बड़े खुलासे

दिल्ली के पीरागढ़ी कांड का रहस्य गहराया, घटना वाले दिन तांत्रिक से मिले थे तीनों मृतक; पुलिस जांच में बड़े खुलासे

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 10, 2026 06:47 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 06:48 am IST

पीरागढ़ी में कार में रहस्यमयी तरीके से 3 शव मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब एक तंत्र साधना करने वाले बाबा को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों मृतकों ने घटना वाले दिन इस बाबा से मुलाकात की थी।

peeragarhi case- India TV Hindi
पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर जांच कर रहे हैं। Image Source : PTI

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिलने से रहस्य गहरा गया है। पीरागढ़ी में कार में मिली लाशों के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके से एक तंत्र साधना करने वाले शख्स को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक रणधीर, राम नरेश और लक्ष्मी तीनों रविवार सुबह 10:30 बजे पीरागढ़ी इलाके में मिले थे और उसके बाद यह पीरागढ़ी से निकलकर रिंग रोड होते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके में गए थे। इसी इलाके में तंत्र साधना करने वाले शख्स से इन्होंने मुलाकात की थी। 

फिलहाल पुलिस बाबा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और इनके आने जाने के रूट पर लगे सीसीटीवी से इनकी रविवार की हर गतिविधि को चेक किया जा रहा है।

रणधीर सिंह ड्राइविंग सीट पर, शिव नरेश और लक्ष्मी देवी पीछे बैठे मिले

रविवार को जिन मृतकों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए थे उनमें  उनकी पहचान 76 वर्षीय रंधीर सिंह, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। रणधीर सिंह और शिव नरेश सिंह बापरोला गांव के निवासी थे, जबकि लक्ष्मी देवी बिहार की रहने वाली थी। कार में रणधीर सिंह ड्राइविंग सीट पर थे, जबकि शिव नरेश और लक्ष्मी देवी पीछे की सीट पर बैठे मिले। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस को अब शवों के पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

एक-दूसरे के बेहद करीबी थे तीनों मृतक   

  • रणधीर सिंह- उम्र 76 साल (प्रॉपर्टी का बिजनेस)
  • शिव नरेश सिंह- उम्र 47 साल (प्रॉपर्टी का बिजनेस)
  • लक्ष्मी देवी- उम्र 40 साल (होम केअर)

कार में शव के पास क्या-क्या मिला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार में मृत पाए गए तीनों ही मृतक एक दूसरे से काफी समय से परिचित थे। रणधीर और शिव नरेश दोनों प्रॉपर्टी का बिजनेस करते थे और लक्ष्मी होम केअर में बुजुर्गों को मेडिकल सर्विस देने का काम करती थी। कार में पड़े तीनों की लाश के पास से पुलिस ने 3 शराब की बोतल और तीन इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल ग्लास बरामद किए थे। तो शिव नरेश और लक्ष्मी के मुंह से वोमिट निकली हुई थी।

लक्ष्मी ने की थी 2 शादियां

पुलिस का कहना है कि ये तीनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहते थे। लक्ष्मी ने 2 शादियां कर रखी थी। उसका एक पति बिहार में रहता है और एक के साथ वह दिल्ली में रहती थी। तीनों के शरीर मे किसी भी बाहरी चोट लगने के निशान नहीं थे। रणधीर और शिव नरेश का पोस्टमार्टम हो चुका है, लक्ष्मी का पोस्टमार्टम होना अभी बाकी है। दोनों का विसरा सुरक्षित रख लिया है क्योंकि उसमें बॉडी मे गए केमिकल की जांच होगी, लक्ष्मी का भी विसरा प्रिजर्व किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

रील बनाने के चक्कर में फंदे से लटककर महिला की मौत, 4 साल की बेटी मोबाइल से रिकॉर्ड कर रही थी फांसी लगाने का सीन

मंदसौर में भाजपा पार्षद की नई नवेली दुल्हन की चाकू से गोदकर हत्या, सौतेले बेटे ने तीसरी बीवी का ली जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।